A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Parliament Winter Session LIVE: वायु प्रदूषण के मुद्दे पर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, सोनिया गांधी बोलीं- सरकार कुछ करे

Parliament Winter Session LIVE: वायु प्रदूषण के मुद्दे पर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, सोनिया गांधी बोलीं- सरकार कुछ करे

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। विपक्ष आज दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। वायु प्रदूषण का स्तर दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक स्थिति पर पहुंच चुका है।

संसद सत्र- India TV Hindi
Image Source : ANI संसद सत्र

नई दिल्लीः संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। विपक्ष ने आज दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर प्रर्दशन किया। वायु प्रदूषण का स्तर दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक स्थिति पर पहुंच चुका है। ग्रेप के लागू होने के बाद भी दिल्ली एवं उससे सटे शहरों में कई वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से भी ऊपर है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि वायु प्रदूषण कम करने के लिए सरकारों की ओर से कागजी प्रबंध किए जा रहे हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन हरियाणा से कांग्रेसी सांसद मास्क लगाकर सदन में पहुंचे और इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव रखकर जहरीली हवा को शुद्ध करने के लिए सरकार से सदन में विशेष चर्चा कराने की मांग की।

Latest India News

Live updates : Parliament Winter session LIVE update

  • 4:48 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    "तमिलनाडु को धन की कमी का सामना करना पड़ रहा"

    लोकसभा में डीएमके सांसद तमिझाची थंगापांडियन ने कहा, "तमिलनाडु को धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि केंद्र द्वारा एकत्रित उपकर का उपयोग नहीं किया जा रहा है, इसे राज्यों के साथ साझा नहीं किया जा रहा है।"

  • 2:04 PM (IST) Posted by Mangala Yadav

    हरजीत कौर के डिपोर्टेशन पर विदेश मंत्री का सदन में बयान

    अमेरिका से 73 साल की हरजीत कौर के डिपोर्टेशन पर राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "जब भी डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर कोई फ़्लाइट आती है, तो डिपोर्ट किए गए लोगों का भारत सरकार के अधिकारी ज़रूर इंटरव्यू लेते हैं...हालांकि हरजीत कौर (डिपोर्ट की गई) को हथकड़ी नहीं लगाई गई थी, लेकिन फ़्लाइट में बिठाने से पहले हिरासत में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। हमने यह मामला अमेरिकन एम्बेसी के सामने ज़ोरदार तरीके से उठाया और अमेरिकन अधिकारियों से इस पर गौर करने को कहा।"

  • 11:53 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    टीएमसी सांसद करेंगे प्रदर्शन

    मनरेगा के मुद्दे पर TMC सांसद अब से थोड़ी देर में विजय चौक से संसद तक मार्च करेंगे। 

  • 11:16 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

    पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "अगर सबूत है तो उसे पब्लिश करें और हर जगह प्रचार करें। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे और तेल खरीदने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "भारत को अपनी सुविधा और फायदे को देखना चाहिए, किसी के दबाव में आकर नहीं खरीदना चाहिए। हमें देश के हित में सब कुछ करना होगा...। US डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट पर उन्होंने कहा, "उनकी नीति की वजह से रुपया कमजोर हो रहा है। अगर उनकी नीति ठीक होती, तो रुपये की वैल्यू बढ़ जाती। इससे पता चलता है कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

  • 11:13 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

     कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "किस मौसम का मजा लें? बाहर देखें कि क्या स्थिति बनी हुई है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग सांस नहीं ले पा रहे हैं...हर साल यह स्थिति बिगड़ती जा रही है। हर साल सिर्फ बयानबाजी होती है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती...हमने बोला है कि सरकार इसपर कार्रवाई करे, हम उनके साथ खड़े हैं। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है..."

  • 11:09 AM (IST) Posted by Mangala Yadav

    प्रदूषण के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन

    विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर पार्लियामेंट परिसर में मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि "कुछ करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। छोटे बच्चे परेशान हैं, और मेरे जैसे बुज़ुर्गों के लिए भी यह मुश्किल है।"