1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे PM मोदी, सांसदों को करेंगे संबोधित

BJP संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे PM मोदी, सांसदों को करेंगे संबोधित

चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद आज दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के अलावा इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं।

बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
Image Source : ANI बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Highlights

  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर किया जाएगा मंथन
  • पीएम मोदी बीजेपी सांसदों को करेंगे संबोधित
  • इससे पहले 21 दिसंबर को हुई थी बीजेपी संसदीय दल की बैठक

दिल्लीः चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद आज दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वहां पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के अलावा इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं। चार राज्यों में मिली जीत के बाद बीजेपी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीजेपी सांसदों को संबोधित करेंगे। बीते सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन भी सदन में बीजेपी सांसदों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया था। 

बीजेपी संसदीय दल की इस बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन करेगी। बीते 10 मार्च  को पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए गए थे। जिसमें से केवल पंजाब को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। इससे पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक 21 दिसंबर को हुई थी। जिसमें पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों को जीत का मंत्र दिया था। 

Latest India News