कुछ होने वाला है बड़ा! पीएम मोदी ने NSA अजीत डोभाल संग की हाई लेवल बैठक, बनाई गई खास रणनीति
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पीएम मोदी सुरक्षा अधिकारियों और सेना प्रमुख के साथ हाई लेवल बैठक की है। इसी कड़ी में सोमवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल संग बैठक की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह सचिव गोविंद मोहन के साथ हाई लेवल बैठक की। यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के शीर्ष रक्षा और सुरक्षा अधिकारियों के साथ कई दौर की चर्चा की है।
Live updates : India Pakistan Tension LIVE:
-
May 05, 2025 9:13 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
संयुक्त राष्ट्र महासचिव देंगे बयान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस थोड़ी देर में कश्मीर की स्थिति पर मीडिया को बयान देंगे। पाकिस्तान के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में होने वाली बैठक से पहले ये खबर सामने आई है।
-
May 05, 2025 8:55 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
बैठक के बाद पीएमओ से रवाना हुए पीएम मोदी
कई घंटों चली बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ से रवाना हो गए। पीएम मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सीजेआई संजीव खन्ना से मुलाकात की।
-
May 05, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
पीएम मोदी ने समिति की बैठक की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए गठित समिति की बैठक की सोमवार को अध्यक्षता की। इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना भी शामिल हुए। यह बैठक सोमवार शाम को प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित की गई।
-
May 05, 2025 7:24 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
मौलाना रहमान ने पाक असेंबली से किया वॉकआउट
पाकिस्तान नेशनल असेंबली सत्र से मौलाना फजलुर रहमान ने वॉकआउट किया है। मौलाना फजलुर रहमान ने आपत्ति के मुद्दे पर नेशनल असेंबली में अपने विचार व्यक्त किए। मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि नेशनल असेंबली सत्र में कोई गंभीरता नहीं दिखी। सरकारी बेंचों पर सीटें खाली हैं।
-
May 05, 2025 7:14 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
पाक पीएम से मिले ईरानी विदेश मंत्री
पाकिस्तान को भारत की कार्रवाई का अंदेशा है। इसको लेकर दुश्मन देश बैठक कर रहा है। ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराक्ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के भड़काऊ व्यवहार के कारण दक्षिण एशिया में तनाव पर चिंता व्यक्त की है।
-
May 05, 2025 6:47 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
राज्यों को मॉक ड्रिल का आदेश
गृह मंत्रालय ने कई राज्यों से 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने को कहा है। इस मॉक ड्रिल में कई उपाय किए जाएंगे।
- हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन
- शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण।
- क्रैश ब्लैक आउट उपायों का प्रावधान
- महत्वपूर्ण संयंत्रों/स्थापनाओं को समय से पहले छिपाने का प्रावधान
- निकासी योजना का अद्यतनीकरण और उसका पूर्वाभ्यास
-
May 05, 2025 6:44 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
लगातार बैठक कर रहे पीएम मोदी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री पूरे मामले पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक भी कर चुके हैं।
-
May 05, 2025 6:40 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
रक्षा सचिव ने मौजूदा हालातों की जानकारी
सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री को मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। एक दिन पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी मोदी से मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि उन्होंने हमले के बाद के सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की।