1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी का Gen-Z के साथ संवाद, कहा- 'हमारे देश में सामूहिकता की परंपरा', युवाओं ने भी प्रधानमंत्री को दिलाया भरोसा

पीएम मोदी का Gen-Z के साथ संवाद, कहा- 'हमारे देश में सामूहिकता की परंपरा', युवाओं ने भी प्रधानमंत्री को दिलाया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gen-Z के साथ संवाद के दौरान युवाओं से सुझाव मांगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बातचीत के दौरान युवाओं ने पीएम मोदी को Gen-Z का मतलब भी बताया।

पीएम मोदी ने Gen-Z से की बात- India TV Hindi
Image Source : PTI पीएम मोदी ने Gen-Z से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 (Viksit Vibrant Village Program) के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। Gen-Z के साथ संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में सामूहिकता की परंपरा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित गांव प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से जुड़े और देश के कोने-कोने से युवाओं से संवाद किया।

आज का कार्यक्रम वाकई खास- पीएम मोदी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026' में हिस्सा लेने वालों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज का कार्यक्रम वाकई खास है। देशभर के लगभग 250 जिलों के युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। कुछ साल पहले हमने 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया था। आज देश भर के करोड़ों युवा इससे जुड़े हैं और MY Bharat के वॉलंटियर्स पूरे देश में सराहनीय काम कर रहे हैं।' 

आप सभी ने काबिलियत को शानदार ढंग से दिखाया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'विकसित भारत संवाद से लेकर वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम तक, आप सभी ने अपनी काबिलियत को शानदार ढंग से दिखाया है। विकसित भारत युवा लीडर्स संवाद के दौरान मैंने युवाओं के साथ एक विचार साझा किया था। वह विचार यह था: क्यों न युवा वर्चुअल माध्यमों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर उतरें। भारत को जानने, उससे जुड़ने, भारत में जीवन का अनुभव करने और देश को सही मायने में समझने के लिए? गांवों में जाकर ही वहां विकास की अपार आकांक्षाओं का पता चलता है।'

Gen-Z ने पीएम मोदी को दिलाया भरोसा

राष्ट्र-निर्माण के लिए Gen-Z की नई परिभाषा बताते हुए कार्यक्रम में शामिल युवा दिव्यांशु जोशी ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, सभी MY भारत वॉलंटियर्स की ओर से मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि विकसित भारत का जो विजन आपने देखा है और हमें सौंपा है, उसे पूरा करने के लिए Gen-Z पूरी तरह समर्पित रहेगा। हमारे लिए Gen-Z का मतलब है राष्ट्र-निर्माण है। 

युवाओं ने बताया Gen-Z का मतलब

दिव्यांशु जोशी ने कहा, 'Gen Z का मतलब है चरित्र-निर्माण। Gen Z सेवा का पर्याय है। Gen Z इनोवेशन का प्रतिनिधित्व करता है। यानी Gen Z का मतलब है 'राष्ट्र सर्वोपरि' (Nation First)। हम सभी युवाओं ने सीमावर्ती गांवों के अपने दौरों के दौरान अपने अनुभवों को दर्ज किया है। हमने तय किया है कि इन अनुभवों के संग्रह को जल्द ही एक विस्तृत समरी नोट के जरिए आपके साथ साझा करेंगे।'

जानिए क्या है विकसित गांव प्रोग्राम?

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक बयान के अनुसार, MY भारत के माध्यम से कार्यान्वित किए जा रहे विकसित गांव प्रोग्राम की परिकल्पना प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए की गई है, जिसमें भारत के सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के पहले गांवों के रूप में माना जाता है। उन्हें विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाया जाता है। 

विकसित गांव प्रोग्राम 2026 का आयोजन दो चरणों में 4 जून से 30 जून तक किया गया, जिसमें लद्दाख , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 जीवंत गांवों को शामिल किया गया था।

400 से अधिक युवा प्रतिभागियों का हुआ चयन

पीएमओ के बयान में आगे कहा गया है कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों का चयन एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें तीन लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रतिभागियों ने स्थानीय समुदायों के साथ रहकर स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं पर जागरूकता अभियान, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, मिनी मॉडल पंचायत सिमुलेशन, स्थानीय कारीगरों के साथ बातचीत और रणनीतिक महत्व के संस्थानों का दौरा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। 

सांस्कृतिक विरासत और विकासात्मक आकांक्षाओं को बढ़ावा

इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य, सांस्कृतिक विरासत और विकासात्मक आकांक्षाओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराया, साथ ही सामुदायिक भागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमावर्ती गांवों के रणनीतिक महत्व की गहरी समझ को बढ़ावा दिया है।

ये भी पढ़ें: 

PM मोदी के वीडियो ने इंस्टाग्राम पर बनाया 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, IShowSpeed को छोड़ा पीछे

Latest India News