A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंक और PoK के मुद्दे पर होगी', PM मोदी का दुश्मन देश को साफ संदेश

'पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंक और PoK के मुद्दे पर होगी', PM मोदी का दुश्मन देश को साफ संदेश

PM Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज का नया भारत आतंकियों को उनके ठिकानों पर घुस के मारता है और आगे भी मारता रहेगा।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Address to Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन पर दुश्मन देश पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से बात सिर्फ आतंक और PoK के मुद्दे पर होगी। भारत दुश्मन देश पाकिस्तान के आतंकी अड्डों और उनके आकाओं को घुसकर मारेगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारतीय सेना पाकिस्तान में पनप रहे आतंकियों पर कड़ा प्रहार करेगी।

Latest India News

Live updates : PM Modi Address to Nation:

  • 8:22 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पाकिस्तान से बात आतंक और PoK के मुद्दे पर होगी

    पीएम मोदी ने कहा कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते हैं। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते हैं। पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ आतंक और पीओके के मुद्दे पर ही होगी। 

  • 8:20 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    ये युग युद्ध का नहीं- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि ये युग युद्ध का नहीं है। ये युद्ध का आतंकवाद का भी नहीं है। पाकिस्तान की फौज और पाकिस्तान की सरकार जिस तरह खाद और पानी दे रहे हैं। वह एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। 

  • 8:17 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा

    पीएम मोदी ने कहा हमारी आर्मी, वायु सेना और नेवी लगातार अलर्ट पर है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। ये ऑपरेशन सिंदूर आतंक की लड़ाई में नई लकीर खीच दी है। भारत अपनी शर्तो पर जवाबी कार्रवाई देने के लिए तैयार है। भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा।

  • 8:14 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    हमलों के डर से पाकिस्तान ने भारत के DGMO को किया फोन

    पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई (शनिवार) की दोपहर हमारे डीजीएमओ को फोन किया। तब तक हमने पाकिस्तान के आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई और कहा गया कि आगे से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाएगा तब भारत ने उस पर विचार किया। 

  • 8:12 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पाकिस्तान के सीने पर हमला

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के सीने पर हमला किया है। भारत की मिसाइल और ड्रोन ने पूरी सटीकता से उनके सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

  • 8:11 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    सेना को आंतकियों की सफाई के लिए पूरी छूट

    पीएम मोदी ने कहा, 'हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि 'की हमारी बहनो, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है।'

  • 8:07 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने कहा 6 मई की देर रात 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेना ने पाकिस्तान में और आतंक के ठिकानों पर उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया है। 

  • 8:05 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    आतंकियों को मिटाने के लिए सेना को पूरी छोट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। हमने अपनी सेना को आतंकियों को मिटाने के लिए पूरी छूट दे रखी है।

  • 8:02 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    पीएम मोदी का राष्ट्र का संबोधन शुरू

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय सैनिक के पराक्रम को सराहा है। 

  • 7:53 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    युद्धविराम को लेकर DGMO की बैठक

    भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम को लेकर दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) लेवल की बैठक हुई है। 

  • 7:47 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    भारत का ऑपरेशन सिंदूर

    पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इसके तहत भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर हमला करके उन्हें ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया। तब से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर हो गया था।