रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी। सरकारी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बातचीत में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत भी हुई है।
मोदी-पुतिन में क्या बातचीत हुई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के जन्मदिन के अवसर पर उनसे बात की और दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि वह भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए काफी उत्सुक हैं।
मोदी मित्र और विश्वसनीय साथी- पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में पीएम मोदी की तारीफ की थी और उन्हें एक संतुलित, बुद्धिमान और राष्ट्र हितैषी नेता बताया था। उन्होंने कहा था कि वह दिसंबर की शुरुआत में होने वाली भारत की अपनी यात्रा और अपने मित्र और विश्वसनीय साथी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। पुतिन ने कहा था कि वह पीएम मोदी के साथ भरोसेमंद बातचीत में सहज महसूस करते हैं।
भारत पर अमेरिकी टैरिफ के बारे में बातचीत करते हुए कहा था क भारतीय लोग यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि उनके देश को उनके राष्ट्रीय हितों एवं प्राथमिकताओं के विपरीत कोई निर्णय लेने के लिए मजबूर किया जाए। उन्होंने कहा था कि भारत कभी किसी को स्वयं को अपमानित नहीं करने देगा। पुतिन ने कहा था कि अमेरिका के टैरिफ के कारण भारत को होने वाले नुकसान की भरपाई रूस से कच्चे तेल के आयात से हो जाएगी, साथ ही उसे एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठा भी मिलेगी। पुतिन ने कहा था कि भारत और रूस के बीच व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए रूस भारत से अधिक कृषि उत्पाद और दवाइयां खरीद सकता है।
ये भी पढ़ें- Vladimir Putin Birthday: गरीबी में पले-बढ़े, पिता फैक्ट्री में तो मां करती थी छोटे-मोटे काम; बेटा बना दुनिया का ताकतवर नेता
रूस ने दुनिया को बताई ताकत, पहली बार दिखाया Su-75 चेकमेट फाइटर जेट; जानें खासियत
Latest India News