1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना, सीडीएस समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख रहे मौजूद

ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना, सीडीएस समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख रहे मौजूद

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाज आज भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों और सीडीएस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें इस ऑपरेशन की जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने इस ऑपरेशन सराहना की।

President Draupadi Murmu praised the success of Operation Sindoor the chiefs of the three armies inc- India TV Hindi
Image Source : X/PRESIDENT OF INDIA ऑपरेशन सिंदूर की द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया को एक शानदार सफलता बना दिया। 

देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा

बता दें कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में देशभर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। श्रीनगर में भी आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कैंपस में भी छात्रों और प्रोफेसरों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा, 'भारत की आन, बान, शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने जब ये सारे के सारे प्रमाण देने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अंतत: ऑपरेशन सिंदूर का एक अभियान चलाया गया। आपने देखा होगा कि पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों को मार दिया गया। पूरी दुनिया ने ये देखा है।'

पीएम मोदी आज करेंगे सीसीएस की बैठक

पाकिस्तान के साथ सीमा पर सीजफायर के बाद आज यानी कि बुधवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट और कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे होगी, और इसके बाद CCS की बैठक होगी। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद इससे पहले भी CCS की 2 बैठकें हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठकों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद की रणनीति, पहलगाम आतंकी हमले की जांच और सीजफायर के बाद के हालात पर चर्चा हो सकती है।

Latest India News