A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बकरीद की दी मुबारकबाद, बधाई संदेश में कही ये बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बकरीद की दी मुबारकबाद, बधाई संदेश में कही ये बात

पूरे देश में आज ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के कई नेताओं ने बकरीद की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - India TV Hindi
Image Source : FILE-ANI पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्लीः देश में आज  ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में जाकर नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी मुबारकबाद पेश की है। 

 

द्रौपदी मुर्मू ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को दी शुभकामनाएं 

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स हैंडल पर कहा कि 'ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था तथा अनेक आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें'।

पीएम मोदी ने ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएं दी

वहीं, पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में कहा,' ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मज़बूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं'। 

उमर अब्दुल्ला बोले- उम्मीद करता हूं ये दिन भाईचारा लेकर आए

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं सभी को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद पेश करता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये ईद जम्मू-कश्मीर के लिए, इस देश और दुनिया के मुसलमानों के लिए अच्छे दिन, अमन और भाईचारा लेकर आए। 

इस मौके पर जहां पर हम सब ईद की खुशियां मना रहे हैं, वहीं व्यक्तिगत तौर पर मुझे इस बात का जरूर अफसोस है कि एक बार फिर श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में आज ईद की नमाज अदा नहीं करने दी गई। यह फैसले किस आधार पर लिए जाते हैं, इस बात की मुझे जानकारी नहीं है लेकिन कभी न कभी हमें अपने लोगों पर विश्वास करना होगा... आज एक बार फिर जामा मस्जिद पर ईद की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई। मुझे लगता है कि कभी न कभी सरकार को इस ओर सोचना चाहिए।"

 

Latest India News