Punjab: पंजाब के फरीदकोट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेशन कोर्ट के जज के घर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं।
इस मामले में फरीदकोट की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, 'एसएफजे कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो सामने आया है और दीवारों पर नारे लिखे गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।'
क्या है खालिस्तान?
खालिस्तान का मतलब होता है कि खालसे की सरजमीन। ब्रिटिश साम्राज्य के पतन के बाद एक अलग सिख राष्ट्र की मांग शुरू हुई थी, जिसके बाद भारत के पंजाब के सिख अलगाववादियों द्वारा प्रस्तावित राष्ट्र को खालिस्तान नाम दिया गया। 1980 और 1990 के दशक में ये आंदोलन काफी तेज हुआ था, हालांकि 1995 तक भारत सरकार ने इस पर कंट्रोल कर लिया और आंदोलन सिर नहीं उठा सका।
बता दें कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए आम लोगों के विरोध में आज भी ये आंदोलन बहुत छोटे रूप में जिंदा है। कुछ भारतीय सिख और प्रवासी सिख आज भी खालिस्तान का समर्थन करते हैं और इसके लिए मुहिम छेड़े हुए हैं।
Latest India News