1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका के टेक्सास में 3 भारतीय लोगों की हत्या, बेटे ने माता-पिता और दादी को सिर में गोली मारी

अमेरिका के टेक्सास में 3 भारतीय लोगों की हत्या, बेटे ने माता-पिता और दादी को सिर में गोली मारी

पंजाब के नवांशहर के एक 19 वर्ष के बेटे ने अमेरिका के टेक्सास में अपने माता-पिता और दादी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

texas indian man killed mother father and grand mother- India TV Hindi
Image Source : REPORTER टेक्सास में युवक ने माता-पिता और दादी की जान ली।

अमेरिका के टेक्सास शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां एक भारतीय परिवार के तीन लोगों की हत्या हो गई है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के बेटे ने ही अपने माता, पिता और दादी की सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, युवक का पंजाब के नवांशहर के गांव लखपुर गांव से संबंध होने का पता लगा है। युवक की उम्र मात्र 19 साल होने की बात सामने आई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका के टेक्सास राज्य के अल्टन शहर में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गौरव चोपड़ा नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। हिडाल्गो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार मृतकों की पहचान 56 वर्षीय स्वीता राम, 46 वर्षीय कमलेश रानी और 73 वर्षीय मिंदर कौर के रूप में हुई है। तीनों की मौत सिर में गोली लगने से हुई।

बाल-बाल बच गया युवक का भाई

जांच में सामने आया है कि आरोपी गौरव चोपड़ा ने अपने माता-पिता और दादी को गोली मार दी। घटना के दौरान उसने अपने भाई पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद भाई ने 911 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीछा करने के दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटनास्थल से एक हैंडगन भी बरामद की गई है।

कैपिटल मर्डर का मामला दर्ज

गौरव चोपड़ा पर कई लोगों की हत्या और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अदालत में पेशी के दौरान उस पर कैपिटल मर्डर का मामला दर्ज किया गया और फिलहाल उसे जमानत नहीं दी गई है। शेरिफ एडी गुएरा ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है। आरोपी को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली (UTRGV) का छात्र बताया गया है। (रिपोर्ट: जोवनप्रीत भंगल)

ये भी पढ़ें- शिमला में अमेरिकी पर्यटक ने मचाया जमकर हंगामा, गंदे इशारे करते हुए Video आया सामने, अब पुलिस ने हिरासत में लिया

इकलौते बेटे को अंतिम बार गले लगाने को बेचैन मां, मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर घर पहुंचा; अमेरिकी हमले में गई थी जान

Latest India News