1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेल मंत्रालय की एडवाइजरी, मिलिट्री ट्रेनों की जानकारी देने से किया मना

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेल मंत्रालय की एडवाइजरी, मिलिट्री ट्रेनों की जानकारी देने से किया मना

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इस बीच रेलवे मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। रेलवे मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां रेलवे अधिकारियों को फोन कर मिलिट्री ट्रेनों की जानकारी मांग सकती हैं।

Railway Ministry advisory amid India-Pakistan tension refuses to give information about military tra- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेल मंत्रालय की एडवाइजरी

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर गोलीबारी जारी है। बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छिपे 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिसमें आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के भी कई सदस्य और करीबी शामिल थे। इस दौरान भारतीय सेना ने कई मिसाइल दागे, जिसके बाद से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी और शेलिंग की जा रही है। ऐसे में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया जा रहा है। 

रेलवे बोर्ड ने रेलवे कर्मचारियों के लिए जारी किया संदेश

बता दें कि इन सब के बीच भारतीय रेलवे बोर्ड ने एक बयान जारी किया है। रेलवे बोर्ड की और से जारी किए गए संदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा, "पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां रेलवे अधिकारियों को फोन कर मिलिट्री ट्रेनों के बारे में गोपनीय जानकारी मांग सकती हैं। रेलवे अधिकारियों को आगाह किया जाता है कि मिलिट्री रेलवे स्टाफ के अलावा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को ऐसी जानकारी साझा करना सुरक्षा का उल्लंघन माना जाएगा और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होगा।" गौरतलब है कि मिलिट्री रेलवे भारतीय रेलवे की एक विशेष शाखा है जो सुरक्षा बलों को लॉजिस्टिकल सपोर्ट प्रदान करती है।

बॉर्डर पर फायरिंग कर रहा पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान सीमा पार से लगातार फायरिंग और शेलिंग कर निर्दोष लोगों को निशाना बना रहा है। इस बीच सुबह में पुंछ में पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुद्वारे पर हमला किया गया, जिसमें 4 निर्दोष लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि बुधवार को भारतीय सेना के द्वारा किए गए हमले के बाद से ही पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की सरकार बौखलाई हुई है। ऐसे में भारतीय सेना द्वारा भी पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। बता दें कि सीमा पर युद्ध होने का खतरा अब भी मंडरा रहा है।

(इनपुट-अनामिका गौर)

Latest India News