1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रजत शर्मा की बेटी दिशा और एमजे सुदर्शन परिणय सूत्र में बंधे, पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारे हुए शामिल, दिया आशीर्वाद

रजत शर्मा की बेटी दिशा और एमजे सुदर्शन परिणय सूत्र में बंधे, पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारे हुए शामिल, दिया आशीर्वाद

राजधानी दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में रजत शर्मा की बेटी दिशा और एम.जे. सुदर्शन का विवाह समारोह बेहद भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस 'आशीर्वचन' समारोह में पीएम मोदी समेत राजनीति, सिनेमा और अध्यात्म जगत के दिग्गजों ने शिरकत की।

pm modi, rajat sharma daughters wedding- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रजत शर्मा की बेटी दिशा और एमजे सुदर्शन की शादी में पीएम मोदी भी हुए शामिल

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी एम.जे. सुदर्शन के साथ दिल्ली में धूमधाम से संपन्न हुई। इस शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। पीएम मोदी ने रजत शर्मा की बेटी और दामाद को ज़िंदगी की नई पारी के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री के अलावा शादी समारोह में राजनीति और फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

सीएम योगी, रेखा गुप्ता, फडणवीस, मोहन यादव भी विवाह समारोह में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पु्ष्कर सिंह धामी, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी  इस अवसर पर रजत शर्मा, दिशा और एमजे सुदर्शन को बधाई दी। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, चिराग पासवान, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी इस समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे राजनेता, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक शामिल

Image Source : INDIA TVरजत शर्मा की बेटी दिशा और एमजे सुदर्शन की शादी के समारोह में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।

अखिलेश और डिंपल यादव ने भी वर-वधू को दिया आशीर्वाद 

दिशा और सुदर्शन की शादी का यह भव्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुआ जहां अखिलेश यादव, डिंपल यादव, उमर अब्दुल्ला, सचिन पायलट, गुलाम नबी आजाद, वसुंधरा राजे, आरिफ मोहम्मद खान, मेनका गांधी, प्रियंका चतुर्वेदी, रेणुका चौधरी ने आकर नव विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। वीके सिंह, निशिकांत दुबे, मनोहर लाल खट्टर, अजित डोवाल, शिवराज सिंह चौहान ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें: रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी में बहन अर्पिता संग पहुंचे सलमान खान, शाहरुख खान-जया बच्चन ने भी दी बधाई

 

Image Source : INDIA TVबॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी दिशा और एम.जे सुदर्शन के विवाद समारोह में शामिल हुए

शाहरुख-सलमान भी विवाह समारोह में शामिल हुए

वहीं इस शादी समारोह में बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, जया बच्चन, सोनू निगम, जैकी श्रॉफ, उदित नारायण, बोनी कपूर, पॉप गायक मीका सिंह और दलेर मेहंदी  जैसी बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं। 

Image Source : INDIA TVबॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी दिशा और एम.जे सुदर्शन की शादी में शामिल हुए। वर-वधू को दिया आशीर्वाद

स्वामी रामदेव, धीरेंद्र शास्त्री ने भी दिया आशीर्वाद 

आध्यात्मिक जगत से योग गुरु स्वामी रामदेव, साध्वी ऋतंभरा और आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी दिशा और एमजे सुदर्शन को आशीर्वाद दिया। कवि कुमार विश्वास, मालिनी अवस्थी और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी इस समारोह में शामिल हुए। इस विवाह समारोह की सबसे बड़ी खासियत दो अलग-अलग संस्कृतियों का मिश्रण रही। विवाह की थीम को 'फॉर्मल' रखा गया।

Latest India News