इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने गुरुवार सुबह तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। उनके साथ इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन भी मौजूद थीं। रजत शर्मा सुबह-सुबह ही आंध्र प्रदेश पहुंचकर तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर गए। वहां उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर श्रद्धापूर्वक भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। दर्शन के दौरान रजत शर्मा और रितु धवन दोनों ही भक्ति भाव से भरे नजर आए।
Image Source : India TVमंदिर प्रांगण में रजत शर्मा एवं रितु धवन।
भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है तिरुपति मंदिर
बता दें कि तिरुपति मंदिर भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर जिले में स्थित तिरुमाला पहाड़ियों पर बना है। यह पवित्र धाम भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। सात पहाड़ियों से घिरा होने के कारण इसे 'सप्तगिरि' या 'सात पहाड़ियों का मंदिर' भी कहा जाता है। तिरुपति शहर इसके नीचे स्थित है, जबकि मुख्य मंदिर तिरुमाला पर्वत पर है। यहां पहुंचने के लिए सड़क और पैदल दोनों मार्ग उपलब्ध हैं, जिनसे श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन के लिए आते हैं।
Image Source : India TVरजत शर्मा एवं रितु धवन ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर श्रद्धापूर्वक भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।
तिरुपति मंदिर की महिमा है अद्भुत
तिरुपति मंदिर की महिमा अद्भुत मानी जाती है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह मंदिर लगभग 2000 वर्ष पुराना माना जाता है और इसकी ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता बहुत गहरी है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं, जिससे यह दुनिया के सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाले मंदिरों में गिना जाता है। यहां की पूजा-पद्धति, प्रसाद (लड्डू) और व्यवस्थाएं भी विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
Latest India News