1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एस जयशंकर से करेंगे वार्ता, मॉस्को दौरे पर जाने वाले हैं भारतीय विदेश मंत्री

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एस जयशंकर से करेंगे वार्ता, मॉस्को दौरे पर जाने वाले हैं भारतीय विदेश मंत्री

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान 21 अगस्त को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोई भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

Russian Foreign Minister Sergei Lavrov will hold talks with S Jaishankar Indian Foreign Minister is - India TV Hindi
Image Source : PTI सर्गेई लावरोव एस जयशंकर से करेंगे वार्ता

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तल्खियां जारी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। अमेरिका का कहना है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है। इस बीच 21 अगस्त को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से वार्ता करेंगे, जो व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग की 26वीं बैठक होगी। इसमें बैठक में भाग लेने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयंशकर मॉस्को की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं।

दोनों पक्षों के बीच होगी बात

इस दौरान दोनों मंत्री द्विपक्षीय मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बातचीत से संबंधित तत्कालिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत दौरे पर आने वाले हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुतिन के भारत दौरे के कार्यक्रम की पुष्टि बीते दिनों की थी। दरअसल पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्यौता दिया था। एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि पुतिन के भारत दौरे से वह काफी उत्साहित हैं। अजीत डोभाल ने यह घोषणा बृहस्पतिवार को मॉस्को में की थी।

भारत दौरे पर आएंगे पुतिन

मॉस्को दौरे पर गए एनएसए अजीत डोभाल ने कहा था कि भारत और रूस एक दूसरे के रणनीतिक साझेदार हैं। उनके इस दौरे से दोनों देशों के बीच की यह साझेदारी और गहरी होगी। बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन ऐसे वक्त में नई दिल्ली की यात्रा करेंगे, जब अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड वार छिड़ा हुआ है। ऐसे में भारत और रूस मिलकर अमेरिका से निपटने की रणनीति बना सकते हैं। अजीत डोभाल ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन इस साल के अंत तक भारत आएंगे। रूस के राष्ट्रपति ऐसे वक्त में भारत आएंगे, जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने से बौखलाकर भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है। इसलिए पुतिन के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। 

Latest India News