1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिमला में पुलिस वाले ने टैक्सी ड्राइवर को मारी लात, VIDEO आया सामने; SSP ने किया सस्पेंड

शिमला में पुलिस वाले ने टैक्सी ड्राइवर को मारी लात, VIDEO आया सामने; SSP ने किया सस्पेंड

शिमला में पुलिस अधिकारी ने एक टैक्सी ड्राइवर को लात मारी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जो खुद टैक्सी ड्राइवर ने बनाई है। घटना के बाद एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने टैक्सी ड्राइवर को मारी लात।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस अधिकारी ने टैक्सी ड्राइवर को मारी लात।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस की गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहां एक पुलिस अफसर का टैक्सी ड्राइवर को लात मारने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी हटाने को लेकर टैक्सी चालक और पुलिस वाले में बहस हुई, जिसके बाद पुलिस वाले ने टैक्सी चालक को लात मारी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस वाले को टैक्सी चालक को लात मारते हुए देखा जा सकता है। टैक्सी चालक खुद घटना का वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसने नेम प्लेट देखने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस वाले ने लात से उसकी छाती पर हगमला कर दिया।

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक और पुलिस अधिकारी के बीच वीआईपी मूवमेंट के दौरान रोड साइड पार्किंग को लेकर बहस हुई थी। इस दौरान बहस के बीच पुलिस अधिकारी ने टैक्सी चालक पर लात चला दी। टैक्सी चालक बहस के दौरान वीडियो बना रहा था, जिस दौरान पुलिस वाले ने उसको लात मारी। वीडियो में टैक्सी चालक ने पुलिस अधिकारी का नाम दिखाने की कोशिश की थी। इस बीच आपा खोकर पुलिस अधिकारी ने लात चला दी। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद अब मामले में ASI को सस्पेंड कर दिया गया है।

लात मारने का वीडियो वायरल

टैक्सी चालक का कहना है कि पुलिस वालों ने तवी मोड़ पर मेरी बाइक और टैक्सी को रोड साइड हटाने के लिए कहा। मैंने कहा कि मैं एक ही चीज हटा सकता था, क्योंकि मैं अकेला था। जब वह मेरी बाइक का चालान करने लगे तो फिर वीडियो बनाते समय उन्होंने मुझे लात मारी। बता दें कि शिमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय दौरा शुक्रवार को खत्म हुआ। इस दौरान जगह-जगह पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। फिलहाल SSP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि ASI को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच चल रही है। (इनपुट- कपिल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

चुनाव के तुरंत बाद इस राज्य में होगा बड़ा प्रदर्शन, बंद रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट

Latest India News