1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिमला: टूरिस्ट ने हवा में उड़ा दिए 19 हजार रुपये, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

शिमला: टूरिस्ट ने हवा में उड़ा दिए 19 हजार रुपये, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को हवा में नोट उड़ाते देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो रिकॉर्ड कर रही लड़कियां उसे और पैसे उड़ाने के लिए कहती हैं। कुछ लोग यह कहते भी सुने जा सकते हैं कि बुजुर्ग नशे में हैं।

Shimla Notes- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शिमला में नोट उड़ाता व्यक्ति

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक व्यक्ति ने हजारों रुपये हवा में उड़ा दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायर वीडियो शिमला के रिज मैदान का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है और इसका नाम सतीश खुराना है। 55 साल का यह व्यक्ति शिमला घूमने आया था और पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि पैसे बांटने के लिए उसे कोई नहीं मिल रहा था इसीलिए रिज पर जाकर पैसे उड़ा दिए।

वायरल वीडियो में क्या?

घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक व्यक्ति नोट उड़ाता नजर आ रहा है। एक वीडियो कुछ लड़कियों ने बनाया है, जो नीचे खड़ी हैं और ऊपर से नोट उड़ा रहे व्यक्ति को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। लड़कियां तंज कसते हुए उस व्यक्ति की तरीफ भी कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे मैदान में सैकड़ों नोट पड़े हुए हैं। बाद में इन नोट को बीनकर गिना गया तो लगभग 19 हजार रुपये मिले। ये पैसे उसी व्यक्ति को लौटा दिए गए।

क्या नशे में था नोट उड़ाने वाला व्यक्ति?

वायरल वीडियो में कुछ लोगों को यह भी कहते सुना जा सकता है कि नोट उड़ाने वाला व्यक्ति नशे में है। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने नोट उड़ाने वाले व्यक्ति से पूछताछ भी की। इस दौरान उसके नशे में होने की बात सामने नहीं आई। जानकारी के अनुसार नोट उड़ाने वाला व्यक्ति शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट का काम करता है। उसने 100, 200 और 500 के नोट हवा में उड़ाए थे।

(शिमला से रेशमा कश्यप की रिपोर्ट)

Latest India News