1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में बैठ गदगद हुए सोनम वांगचुक, बोले- भारतीय रेल पर मुझे गर्व

दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में बैठ गदगद हुए सोनम वांगचुक, बोले- भारतीय रेल पर मुझे गर्व

पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक ने अब भारतीय रेलवे पर गर्व होने की बात कही है। वांगचुक ने नए वीडियो में दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के पहले सफर का अनुभव शेयर किया।

वंदे भारत ट्रेन में...- India TV Hindi
Image Source : SONAM WANGCHUK (X)/PTI वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के बाद सोनम वांगचुक ने भारतीय रेलवे की तारीफ की।

जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारतीय रेलवे की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सोनम वांगचुक ने खुद ये वीडियो पोस्ट किया। वांगचुक, उसमें दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के सफर का अनुभव शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है। साथ ही, उन्होंने एंटी पेपर लीक बिल पर भी अपनी बात रखी।

सोनम वांगचुक को भारतीय रेलवे पर गर्व

सोनम वांगचुक ने X पर अपलोड किए वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है। भारत सरकार के वादों पर भी गर्व करना चाहता हूं। कॉपी- Left Rightn Centre'

रेलवे मेरा सबसे पसंदीदा यातायात- वांगचुक

वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि जैसा कि मैंने आप लोगों से कहा था कि हम लद्दाख के लिए निकल रहे हैं। हम रेलगाड़ी से निकले। यह मेरा सबसे पसंदीदा यातायात है। दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत की जो सेवा शुरू की गई है, उस पर मेरा इस बार पहला अनुभव था। मैं चिनाब पर बने पुल को भी देखना चाहता था। बहुत ही खूबसूरत अनुभव रहा। मुझे भारतीय रेल पर बहुत गर्व है।

संसद में बिल आने पर वांगचुक ने जताई खुशी

सोनम वांगचुक ने आगे कहा, 'एक दिन के विश्राम के बाद कश्मीर में साफ हवा और पानी लेकर अब हम लद्दाख की तरफ बढ़ रहे हैं। बाकी मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं खुश हूं कि परीक्षाओं के सुधार पर संसद में बिल लाया गया। उम्मीद करता हूं कि सुधार सिर्फ परीक्षाओं में नहीं बल्कि शिक्षा प्रणाली में भी हो और जारी रहे।'

छात्रों पर कार्रवाई ना करने के वादे पर कायम रहे सरकार

वांगचुक बोले कि मैं सरकार से ये भी अपील करना चाहूंगा कि वो जो लिखित में मेरे और CJP के साथ समझौते हुए थे कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं करेंगे। FIR नहीं करेंगे, उसपर कायम रहें। देश की युवा पीढ़ी में भरोसे का माहौल बनाएं। सब मिलकर राष्ट्र निर्माण और फिर से महान भारत बनाने में जुट जाएं। गौरतलब है कि अपने घर लौटने से पहले सोनम वांगचुक दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने भी गए थे।

ये भी पढ़ें- 'क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?' सीक्रेट डील के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक; VIDEO जारी कर बताई पूरी बात

Latest India News