सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को अपनी बैठक में भारत के कई हाई कोर्ट के 21 जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के निर्णय में जज सुजॉय पॉल को तेलंगाना से कलकत्ता हाई कोर्ट, जज वी कामेश्वर राव को कर्नाटक से दिल्ली हाई कोर्ट एवं जज लानुसुंगकुम जमीर को गुवाहाटी से हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की गई है।
जज सुमन श्याम को गुवाहाटी से बॉम्बे हाई कोर्ट भेजा गया
अन्य प्रमुख सिफारिशों में जज नितिन वासुदेव साम्ब्रे को बॉम्बे से दिल्ली, जज अश्विनी कुमार मिश्रा को इलाहाबाद से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट और जज सुमन श्याम को गुवाहाटी से बॉम्बे हाई कोर्ट भेजा जाना शामिल है।
हाई कोर्ट के जजों की पूरी सूची और उनकी नई नियुक्तियों की सिफारिश इस प्रकार हैं:
| जज का नाम |
वर्तमान हाई कोर्ट |
हाई कोर्ट में ट्रांसफर |
| सुजॉय पॉल |
तेलंगाना |
कलकत्ता |
| वी. कामेश्वर राव |
कर्नाटक |
दिल्ली |
| लानुसुंगकुम जामिर |
गुवाहाटी |
कलकत्ता |
| मनष रंजन पाठक |
गुवाहाटी |
उड़ीसा |
| नितिन वासुदेव साम्ब्रे |
बंबई |
दिल्ली |
| अश्वनी कुमार मिश्रा |
इलाहाबाद |
पंजाब और हरियाणा |
| सुमन श्याम |
गुवाहाटी |
बंबई |
| संजीव प्रकाश शर्मा |
पंजाब और हरियाणा |
राजस्थान |
| विवेक चौधरी |
इलाहाबाद |
दिल्ली |
| दिनेश कुमार सिंह |
केरल |
कर्नाटक |
| विवेक कुमार सिंह |
मद्रास |
मध्य प्रदेश |
| बट्टू देवानंद |
मद्रास |
आंध्र प्रदेश |
| ओम प्रकाश शुक्ला |
इलाहाबाद |
दिल्ली |
| श्री चंद्रशेखर |
राजस्थान |
बंबई |
| सुधीर सिंह |
पंजाब और हरियाणा |
पटना |
| अनिल क्षेत्रपाल |
पंजाब और हरियाणा |
दिल्ली |
| अरुण कुमार मोंगा |
राजस्थान |
दिल्ली |
| जयंत बनर्जी |
इलाहाबाद |
कर्नाटक |
| सी. सुमालता |
कर्नाटक |
तेलंगाना |
| अन्निरेड्डी अभिषेक रेड्डी |
पटना |
तेलंगाना |
| ललिता कन्नेगांती |
कर्नाटक |
तेलंगाना |
सुप्रीम कोर्ट के जज के रूम में नियुक्त करने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की।
Latest India News