1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाके से 35 की मौत, मृतकों के परिजनों को PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाके से 35 की मौत, मृतकों के परिजनों को PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

रिएक्टर विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने 34 लोगों के घायल होने की जानकारी दी। हालांकि, बाद में मौत का आंकड़ा सामने आया। खबर लिखे जाने तक 35 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई।

Factory smoke- India TV Hindi
Image Source : X/PTI धमाके के बाद फैक्ट्री से निकलता धुआं

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार (30 जून) को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। रिएक्टर विस्फोट में 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री विस्फोट में मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजा) देने की घोषणा की है।

इलाज के दौरान कुछ मजदूरों की गई जान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से छह शव बरामद किए गए। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ मजदूरों की मौत हो गई। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री से बाहर निकले मजदूर बुरी तरह झुलसे हुए थे।

हवा में उछलकर दूर जाकर गिए मजदूर

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने मजदूरों से बात करने के बाद कहा, "विस्फोट में औद्योगिक शेड को पूरी तरह उड़ गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे।"

ड्यूटी पर थे 100 मजदूर

जिस केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ है, वहां अलग-अलग तरह के रसायन तैयार करने का काम होता है। घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 100 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अब तक 34 घायल और 15 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही घायलों और मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा।

सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड में क्या काम होता है?

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-खनिज मिश्रणों और संचालन और प्रबंधन (ओ एंड एम) सेवाओं में अग्रणी प्रगति के लिए समर्पित है।

मौके पर नहीं मिला कोई शव

तेलंगाना अग्निशमन अधिकारियों ने कहा, "यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद अस्पताल पहुंचने पर कई मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। (इनपुट- एएनआई)

Latest India News