A
Hindi News भारत राष्ट्रीय चंडीगढ़ में THAR कार ने बरपाया कहर, 2 सगी बहनों को कुचला, मच गया हड़कंप

चंडीगढ़ में THAR कार ने बरपाया कहर, 2 सगी बहनों को कुचला, मच गया हड़कंप

चंडीगढ़ में एक थार कार ने दो बहनों को कुचल दिया है। इस घटना में एक बहन की मौत हो गई है और दूसरी की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Chandigarh accident- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT/FILE चंडीगढ़ में THAR कार ने बरपाया कहर

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक भीषण कार हादसा हुआ है। यहां एक थार कार ने 2 सगी बहनों को कुचल दिया है। इस घटना में एक बहन की मौत हो गई है और दूसरी गंभीर रूप से घायल है। एक्सीडेंट के बाद कार चालकर फरार हो गया है। कार का नंबर चंडीगढ़ का है।

क्या है पूरा मामला?

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार काली थार ने सड़क किनारे खड़ी दो सगी बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़ी बहन सोजेफ की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन ईशा गंभीर रूप से घायल है।

दोनों बहनें चंडीगढ़ के बुड़ैल इलाके की रहने वाली थीं और कॉलेज से लौटकर सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी अचानक तेज रफ्तार थार आई और उन्हें टक्कर मार दी और कार चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सोजेफ को मृत घोषित कर दिया। ईशा का इलाज सेक्टर-32 अस्पताल में चल रहा है।

थार गाड़ी चंडीगढ़ नंबर की है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी के नंबर से पता सेक्टर-21 का मिला है, लेकिन वहां आरोपी अब नहीं रहता। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से चालक की तलाश कर रही है।

हालही में इस वजह से चर्चा में था चंडीगढ़

इससे पहले चंडीगढ़ इसलिए चर्चा में रहा था क्योंकि हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने निजी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आत्महत्या के पीछे कई बड़े अधिकारियों को दोषी ठहराया था। लंबे समय से ये केस चर्चा में बना हुआ है और अब इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो चुकी है।

मृत अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS ऑफिसर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं। 

Latest India News