A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं, रेलवे चला रहा अभियान, पत्थरबाजों के खिलाफ दर्ज होगा केस

ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं, रेलवे चला रहा अभियान, पत्थरबाजों के खिलाफ दर्ज होगा केस

भारतीय ट्रेनों पर पत्थरबाजी करना मुश्किल भरा हो सकता है। दरअसल रेलवे अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत रेलवे लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।

Those who pelt stones on trains will not be spared railways is running a campaign case will be filed- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं

देश में पिछले कुछ समय में एक चलन काफी तेजी से प्रचलित हुआ है। आए दिन ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने का। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की मंशा से पिछले कुछ महीनों में कई बार ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने की घटना देखने को मिली है। लेकिन अब ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं। दरअसल अगले 15 दिनों तक रेलवे पत्थरबाजी की घटना को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। रेलवे बोर्ड की तरफ से इसे लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है। आज यानी 28 अगस्त से अगले 15 दिनों तक पूरे देश में रेल गाड़ियों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।

पेट्रोलिंग पार्टी की होगी तैनाती

इस अभियान के तहत उन स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां अक्सर पत्थरबाजी की घटनाएं होती हैं। उन स्थानों पर आरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को तैनात किया जाएगा। ऐसे में एंबुश लगाकर पत्थरबाजी करने वालों के विरुद्ध संगीन धाराओं के तहत मुकदमान दर्ज होगा। स्कूलों एवं कॉलेजों जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही रेल पटरी के आसपास स्थित झुग्गी-झोपड़ी व कॉलोनी के बच्चों के बीच पत्थरबाजी से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से हर दिन इस अभियान की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। 

ट्रेन पर बीते दिनों हुई थी पत्थरबाजी

बता दें कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के ऊना जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस पर पंजाब में रूपनगर के निकट पत्थरबाजी की गई थी, जिस कारण ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया। यह घटना तब प्रकाश में आई जब ट्रेन के एक यात्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी शिकायत की और आरपीएफ, अंबाला के मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) तथा उत्तर रेलवे को टैग किया। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी हार्दिक शर्मा खरड़ से ट्रेन में सवार हुए थे और शुक्रवार रात जब ट्रेन रूपनगर पहुंची तो कुछ लोगों ने उसपर पथराव किया, जिससे कोच डी9 की सीट संख्या 48 की खिड़की का शीशा टूट गया। शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि वह सीट 48 पर बैठे थे, लेकिन सौभाग्य से घटना से कुछ मिनट पहले ही उन्होंने सीट बदल ली थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

(इनपुट-भाषा)

Latest India News