A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: हरिद्वार के हरकी पौड़ी में तीन महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बाल पकड़ा और गिराकर मारा

VIDEO: हरिद्वार के हरकी पौड़ी में तीन महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बाल पकड़ा और गिराकर मारा

हरिद्वार में तीन महिलाएं आपस में भिड़ गई और एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

महिलाओं के बीच मारपीट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER महिलाओं के बीच मारपीट

हरिद्वारः हरिद्वार के हरकी पौड़ी में तीन महिलाएं भिड़ गईं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को यात्रियों को टीका लगाने को लेकर तीन महिलाओं में विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ी की मारपीट करने लगी। तीनों में जमकर हाथापाई। हंगामा कर रही महिलाओं को पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लियाष इस दौरान महिलाएं माफी मांगते नजर आईं।

श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली महिलाएं घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को टीका लगाकर पैसे मांगने का काम करती हैं। पहले टीका लगाने को लेकर तीनों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी की तीनों के बीच लात घूंसे चलने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

महिलाओं के बीच चले लात-घूंसे

वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर गिरी है और से दो महिलाएं पीट रही हैं। महिलाएं बाल पकड़कर नीचे गिरी हुई महिला को मार रही है। इस बीच बहुत से लोग तमाशा देख रहे थे। मारपीट होते देख एक महिला और कुछ पुरुष आकर तीनों को अलग करते दिख रहे हैं।  

तीनों महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

 कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। महिलाओं को आगे से भविष्य में मारपीट नहीं करने की हिदायत दी गई है। साथ ही तीनों को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं को कहा गया है कि वे श्रद्धालुओं के साथ सही तरीके से पेश आएं। 
 

रिपोर्ट- सुनील पांडे

 

Latest India News