Today 08 May 2022 Highlights : ऐसी क्या गलती की, जिसकी मुझे सजा मिली: नवनीत राणा
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...
Live updates : Today 08 May 2022 Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...
-
May 08, 2022 2:39 PM (IST) Posted by Deepak Vyas
जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के चेयन देवसर इलाके में मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
-
May 08, 2022 2:36 PM (IST) Posted by Deepak Vyas
खरगोन हिंसा के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन हिंसा पर ASP अंकित जायसवाल ने कहा है कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। दोनों आरोपियों की दंगा भड़काने और लोगों को उकसाने में अहम भूमिका रही है। इसके अलावा एक कैफ नाम के आरोपी को भी गिरफ़्तार किया है जिसने दंगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
-
May 08, 2022 12:18 PM (IST) Posted by Deepak Vyas
श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा नदी में पवित्र स्नान किया
उत्तराखंड: गंगा सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा नदी में पवित्र स्नान किया।
-
May 08, 2022 11:44 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
ऐसी क्या गलती की, जिसकी मुझे सजा मिली: नवनीत
नवनीत राणा ने कहा कि मैं आपके माध्यम से मेरे पूरे भारत की जनता को और ठाकरे सरकार से पूछना चाहती हूं कि मैंने ऐसी क्या गलती की जिसकी मुझे सजा मिली। अगर हनुमान चालीसा पढ़ना गुनाह है तो 14 दिन नहीं 14 साल मैं जेल में रहने को तैयार हूं।
जिस तरह से मुझपर कार्रवाई हुई एक लोकप्रतिनिध पर और महाराष्ट्र की बेटी पर, उस पर सभी को अफसोस है। -
May 08, 2022 11:24 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
महाराष्ट्र सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं: रवि राणा
नवनीत राणा के पति रवि राणा ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार से हमें न्याय की उम्मीद नहीं है। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार हमें टारगेट कर रही है। बहुत जल्दी हम दिल्ली जाएंगे और इस मामले की शिकायत करेंगे।
-
May 08, 2022 11:20 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
नवनीत राणा को थोड़ी देर बाद मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
थोड़ी देर में अस्पताल से डिस्चार्ज होंगी नवनीत राणा। अस्पताल में नवनीत के पति रवि राणा भी मौजूद। वे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मीडिया से चर्चा कर सकती हैं।
-
May 08, 2022 11:12 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
10 जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि आदित्य ठाकरे 10 जून को अयोध्या जाएंगे और उनके साथ पूरे राज्य से शिवसैनिक, युवा सैनिक जाएंगे। हमारा अयोध्या जाना कोई राजनीति से प्रेरित नहीं है। हम श्रद्धा, लगन और भक्ति के साथ उधर जाएंगे। हमारा प्रभु श्री राम के साथ नाता है और रहेगा।
-
May 08, 2022 10:45 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
राष्ट्रपति ने नागपुर में नए IIM परिसर का किया। उद्घाटन
महाराष्ट्र: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नागपुर में नए IIM परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत और सुभाष देसाई भी मौजूद थे।
-
May 08, 2022 10:33 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'असानी': मौसमी विज्ञानी
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास,भुवनेश्वर ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव से चक्रवाती तूफान 'असानी' आएगा। यह तूफान पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से 970 किमी दक्षिण पूर्व और ओडिशा के पुरी से 1020 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है।
-
May 08, 2022 9:42 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
केजरीवाल जब तक सत्ता में हैं, ऐसे ही चलता रहेगा: तजिंदर के पिता
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल बग्गा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री बनने से पहले तजिंदर से घबराता और डरता है। तजिंदर इसकी गलतियों को उजागर करता रहा है। केजरीवाल जब तक सत्ता में है या सुधर नहीं जाता तब तक ऐसा ही चलेगा। मेरी बग्गा से बात नहीं हुई है और उनके पास कोई फोन नहीं है।
-
May 08, 2022 9:38 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
योगी ने पीताम्बरा पीठ मंदिर में दर्शन किए
मध्य प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दतिया में स्थित पीताम्बरा पीठ मंदिर में दर्शन किए।
-
May 08, 2022 9:37 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
आम्रपाली सफायर के मार्केट में भीषण आग
उत्तर प्रदेश: नोएड़ा के सेक्टर-45 आम्रपाली सफायर के मार्केट में भीषण आग लगी। दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
-
May 08, 2022 8:01 AM (IST) Posted by Deepak Vyas
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहे। सुबह तीन बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। श्री कुबेर जी बामणी गांव से लक्ष्मी द्वार से मंदिर में पहुंचे। वहीं श्री उद्धव जी की डोली मुख्य द्वार से अंदर लाई गई। रावल ( मुख्य पुजारी) ने गर्भगृह में प्रवेश कर मां लक्ष्मी को मंदिर में विराजमान किया।