Today 10 April 2022 Breaking News: पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट
आज की सभी बड़ी खबरें जानने के लिए इंडिया टीवी के इस लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको सभी लेटेस्ट खबरों की जानकारी मिल जाएगी।

नई दिल्ली: अगर आप खबरें पढ़ने के शौकीन हैं और देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं तो आपको किसी और प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं है। इंडिया टीवी के इस लाइव ब्लॉग पर आपको सभी प्रमुख खबरों के अपडेट मिल जाएंगे। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...
Live updates : Today Breaking News
-
April 10, 2022 2:44 PM (IST) Posted by Shashi Rai
नोएडा के ट्विन टावर में दूसरा धमाका हुआ
नोएडा के ट्विन टावर में दूसरा धमाका हुआ है। 22 मई को पूरे ट्विन टावर को गिराने का काम किया जाएगा। मुंबई की कंपनी को दिया गया है टावर गिराने का काम
-
April 10, 2022 2:36 PM (IST) Posted by Shashi Rai
नोएडा के ट्विन टावर में पहला धमाका हुआ
ट्विन टावर ढहाने के लिए पहला धमाका किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है, इन रूट पर ट्रैफिक बंद
-
April 10, 2022 1:20 PM (IST) Posted by Shashi Rai
श्रीनगर में मुठभेड़ जारी दो आंतकी ढेर
श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने दो आंतकी के मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस ने इसकी जानकारी दी
-
April 10, 2022 12:48 PM (IST) Posted by Shashi Rai
SIA की टीम दिल्ली में पांच जगहों पर कर रही तलाशी
SIA की टीम दिल्ली में पांच जगहों पर कर रही तलाशी; एक हरियाणा के फरीदाबाद में और एक जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में। एसआईए ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, वे आतंकी गतिविधियों और हवाला या आतंकियों को फंडिंग में शामिल संदिग्ध आरोपियों के हैं: सूत्र
-
April 10, 2022 12:05 PM (IST) Posted by Shashi Rai
दिल्ली: पीरागढ़ी चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में लगी आग
दिल्ली में पीरागढ़ी चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
-
April 10, 2022 11:49 AM (IST) Posted by Shashi Rai
गुजरात के कच्छ जिले में आया 3.2 तीव्रता का भूकंप
गुजरात के कच्छ जिले में आया 3.2 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं: अधिकारी
-
April 10, 2022 11:12 AM (IST) Posted by Shashi Rai
श्रीनगर में मुठभेड़ जारी एक आंतकी ढेर
श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने एक आंतकी के मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस ने इसकी जानकारी दी
-
April 10, 2022 10:36 AM (IST) Posted by Shashi Rai
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर व्यूइंग पॉइंट का उद्घाटन
गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने बनासकांठा ज़िले के नडाबेट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर व्यूइंग पॉइंट का उद्घाटन किया।
-
April 10, 2022 10:33 AM (IST) Posted by Shashi Rai
रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में कामाख्या मंदिर पहुंचे भक्त
असम: रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा की
-
April 10, 2022 10:31 AM (IST) Posted by Shashi Rai
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 1,054 नए मामले सामने आए
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 1,054 नए मामले सामने आए, 1,258 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 4,30,35,271
सक्रिय मामले: 11,132
कुल रिकवरी: 4,25,02,454
कुल मौतें: 5,21,685
कुल वैक्सीनेशन: 1,85,70,71,655 -
April 10, 2022 10:28 AM (IST) Posted by Shashi Rai
आज से सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 बूस्टर डोज की शुरुआत
दिल्ली: सभी वयस्कों के लिए #COVID19 की बूस्टर डोज़ के लिए वैक्सीनेशन आज से शुरू हुआ है। तस्वीरें तिलक नगर के एक वैक्सीनेशन सेंटर की है।
-
April 10, 2022 10:23 AM (IST) Posted by Shashi Rai
अमित शाह ने बनासकांठा ज़िले में भारत-पाक बॉर्डर पर नादेश्वरी माता मंदिर में पूजा की
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के बनासकांठा ज़िला पहुंचकर नादेश्वरी माता मंदिर पूजा-अर्चना की। यह मंदिर भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर बना है
-
April 10, 2022 10:02 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर ली चुटकी, कही ये बात
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और सीनियर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, '800 साल मुस्लिम शासक, 190 साल अंग्रेजों का शासन, 60 साल कांग्रेस का शासन लेकिन हिंदू खतरे में नहीं आया। 7 साल से आरएसएस बीजेपी का शासन आया और हिंदू खतरे में आ गया। जरा सोचिए, क्या ये जुमला नहीं है?'
-
April 10, 2022 10:01 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर उग्र प्रदर्शन मामला: सीनियर इंस्पेक्टर का हुआ तबादला
एनसीपी चीफ शरद पवार के घर पर प्रदर्शन मामले में डीसीपी के बाद अब एक सीनियर इंस्पेक्टर आरजे राजभर पर गाज गिरी है। उनका तबादला हो गया है और उन्हें पुलिस स्टेशन से राजभर को कंट्रोल रूम भेजा गया है।