Top 10 News: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के अपने दल के लीडर पद से इस्तीफा देने, अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान हुई गोलीबारी और श्रीलंका के राजनीतिक संकट और वहां के राष्ट्रपति के भागने समेत दुनियाभर की इस हफ्ते की 10 बड़ी खबरों को पढ़िए यहां
अमरनाथ मे फटे बादल, कई श्रद्धालुओं की मौत
Image Source : aniAmarnath Yatra
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की गुफा के पास बादल फट गया। जिस वजह से 16 लोगों की मौत हो गई और अभी भी 50 से अधिक लोगों के गायब होने की आशंका है। मरने वालों मे 3 महिलायें भी शमिल हैं। घटनास्थल पर NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं।
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या
Image Source : ptiShinzo Abe
शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त आबे एक चुनावी सभा में भाषण दे रहे थे। पुलिस ने हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया, जोकि सेना में काम कर चुका है। आरोपी आबे की नीतियों से नाखुश था। हमलावर ने कैमरे जैसी गन से आबे पर फायरिंग की थी।
श्रीलंका में भड़की आंदोलन की आग, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे
Image Source : ptiGotabaya Rajapaksa
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में एकबार फिर से आंदोलन होने लगे। जिसके बाद श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भाग गए। जिसके बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं राष्ट्रपति राजपक्षे ने भी 13 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।
स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने 17 लोगों को किया सम्मानित
Image Source : ptiJoe Biden
अमेरिका के 246वें स्वंतत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 17 लोगों को सर्वोच्च अमेरिकी नागरिक सम्मान मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया। इसमें सबसे कम उम्र 25 साल की सिमोन बाइल्स भी शामिल रहीं। बाइल्स अमेरिका की अब तक की सबसे सफल जिमनास्ट है, अपने करियर के दौरान इन्होंने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप मिला कुल 32 पदक जीते हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पार्टी लीडर पद छोड़ा
Image Source : ptiBoris Johnson
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद में कंजर्वेटिव पार्टी के लीडर पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अक्टूबर में नया नेता चुने जाने तक बोरिस बतौर प्रधानमंत्री काम करते रहेंगे। इस्तीफे से पहले बोरिस जॉनसन ने देश के नाम संबोधन में कहा कि, बहुत दुखी मन से कंजर्वेटिव पार्टी का नेता पद छोड़ रहा हूं। सांसद जब नया नेता चुन लेंगे तो प्रधानमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दूंगा।
स्पेन में शुरू हुआ सैन फर्मिन उत्सव
Image Source : ptiFestival of San Fermín
बुधवार को स्पेन के पंपलोना में सैन फर्मिन उत्सव शुरु हुआ हो गया। इस उत्सव में 50 हजार से भी ज्यादा लोग जुटे हैं। बुल रेस इस पर्व का मुख्य आकर्षण होती है। हर सुबह 8 बजे 6 बुल्स के साथ लोग रेस लगाते हैं। शहर की सड़क पर इन बुल्स को खुला छोड़ दिया जाता है और इसके बाद शहर की संकरी गलियों से दौड़ते हुए ये बुल रिंग तक पहुंचते हैं। यह उत्सव अगले एक सप्ताह तक चलेगा।
अमेरिका स्वतंत्रता दिवस की परेड में हुई गोलीबारी
Image Source : india tv/fileAmerica Shootout
सोमवार 4 जुलाई को अमेरिका का शिकागो शूटआउट से दहल गया। यहां 22 साल के एक बंदूकधारी ने बिल्डिंग की छत से फ्रीडम परेड पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 6 लोग मारे गए और 26 लोग जख्मी हो गए। शूटआउट के कई घंटे बाद पुलिस ने पीछा कर संदिग्ध को धर दबोचा। चार जुलाई को अमेरिका के लोग स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं।
यूक्रेन में अंतिम संस्कार के लिए खोदी गईं कब्रें
Image Source : representative imageGrave
चार महीनों से ज्यादा समय से जारी रुस-यूक्रेन युद्ध में काफी लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यूक्रेन में अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तानों में जगह भी कम पड़ने लगी है। जिसके बाद नए अंतिम संस्कार के लिए ताजा कब्रें खोदी गईं। इस कब्रिस्तान में पहले से उन लोगों की कब्रें मौजूद है जो रुसी हमलें में मारे गए। इनमें सैन्य सदस्यों के रुप में सेवा करने वाले लोग शामिल हैं।
अमेरिका में हरे रंग का हुआ आसमान
Image Source : india tv/fileAmerica green sky
अमेरिका के साउथ डकोटा में बवंडर जैसा 160 किमी प्रति घंटे की हवा का तूफान डेरेचो आया। इससे आसमान अचानक हरा हो गया। मौसम की यह आसामान्य घटना मिनेसोटा और लोवा तक देखी गई। कई जगह ये 45 मिनट के बाद खत्म हुआ।
बेल्जियम में शुरू हुआ सैंड फेस्टिवल
Image Source : twitter/@karenleestreetBelgium sand festival
बेल्जियम के मिडिलकेर्क शहर में इन दिनों सैंड फेस्टिवल चल रहा है। इस फेस्टिवल में 12 देशों के 26 सैंड स्कल्पचर आर्टिस्ट्स ने भाग लिया है। ये आयोजन 11 सितंबर तक चलेगा।
Latest India News