नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक रेल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की आवाजाही पर फर्क पड़ेगा। रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और समय से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 5 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।
इन पांच ट्रेनों को किया गया कैंसिल
| 1. |
64015 |
पलवल-शकूरबस्ती |
ईएमयू |
| 2. |
64429 |
गाजियाबाद-नई दिल्ली |
ईएमयू |
| 3. |
64433 |
गाजियाबाद-नई दिल्ली |
ईएमयू |
| 4. |
64492 |
नई दिल्ली-पलवल |
ईएमयू |
| 5. |
64491 |
दिल्ली जंक्शन-शामली |
ईएमयू |
इन ट्रेनों का हुआ डायवर्जन
रेलवे के मुताबिक, इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही शॉर्ट टर्मिनेट या डायवर्ट किया गया है। कुल 8 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसमें नई दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन भी शामिल है।
| 1. |
64419 |
हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद |
ईएमयू |
| 2. |
20840 |
नई दिल्ली-रांची |
राजधानी |
| 3. |
12424 |
नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ |
राजधानी |
| 4. |
12314 |
नई दिल्ली-सियालदा |
राजधानी |
| 5. |
12306 |
नई दिल्ली-हावड़ा |
राजधानी |
| 6. |
22812 |
नई दिल्ली-भुवनेश्वर |
राजधानी |
| 7. |
64904 |
गाजियाबाद-मथुरा |
ईएमयू |
| 8. |
12394 |
नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल |
सुपरफास्ट |
जारी किया गया हेल्पलान नंबर
रेलवे ने यात्रियों से अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES (National Train Enquiry System) पर संपर्क करने की अपील की है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संभावित बदलाव की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
वीकेंड के चलते यात्री हो सकते हैं परेशान
ये जो ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं, वह वीकेंड के दिन भी रहेंगे। ये ट्रेनें 11 सितंबर (शुक्रवार) से 13 सितंबर (रविवार) तक है। ऐसे में छुट्टी के दिन लोग अपने घर, रिश्तेदारों या जरूरी काम से शहर के बाहर जाते हैं। ऐसे में ट्रेनें प्रभावित रहने से यात्रियों का खासा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रियों की सुविधा के लिए मुस्तैद है भारतीय रेलवे
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। यात्रियों को हर जरूरी जानकारी और उनकी सहायता की जाए। इसकी भी तैयारी की जा रही है। यात्रियों को फोन कॉल और फिजिकली भी सहायता दी जा सकेगी।
शुक्रवार से ही ट्रैफिक व्यवस्था की जा रही लागू
बता दें कि दिल्ली में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को भारत मंडपम में आयोजित होगा। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। हालांकि, 11 सितंबर से ही सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। इसी वजह से दिल्ली में स्कूल बंद रखने और यातायात/रेल परिचालन में बदलाव जैसी व्यवस्थाएं की गई है।
ये भी पढ़ें:
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को बड़ा झटका, तेजस्वी-राबड़ी देवी समेत 9 लोगों पर आरोप तय; 7 आरोपी बरी
Latest India News