Tripunithura Local Body Election Results: त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका चुनाव, NDA ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीतीं
एर्णाकुलम जिले की त्रिप्पुनितुरा सीट पर पहले चरण में नौ दिसंबर को मतदान हुआ था। अब नतीजे सामने आए हैं। यहां एनडीए और एलडीएफ के बीच कांटे की टक्कर रही। वहीं, यूडीएफ को सिर्फ 12 सीटें मिलीं।

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं। एर्णाकुलम जिले की त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका में सबसे ज्यादा 21 सीटें एनडीए के खाते में गई हैं। वहीं, एलडीएफ को 20 और यूडीएफ को 12 सीटें मिली हैं। यहां पहले चरण में नौ दिसंबर को मतदान हुआ था। एर्णाकुलम में कुल 13 नगर पालिका हैं और त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका में कुल 53 वार्ड हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 21 वार्ड एनडीए के खाते में गए हैं। हालांकि, एलडीएफ ने भी कांटे की टक्कर दी है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक सभी सीटों के नतीजे आ गए।
Live updates : Tripunithura Municipality Results
-
December 13, 2025 12:03 PM (IST) Posted by Shakti Singh
त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका में एनडीए को जीत
त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका में एनडीए गठबंधन ने जीत हासिल की है। हालांकि, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एनडीए के खाते में 21. एलडीएफ के खाते में 20 और यूडीएफ के खाते में 12 वार्ड गए हैं। 53 वार्ड वाली त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका में बहुमत का आंकड़ा 27 है।
-
December 13, 2025 10:31 AM (IST) Posted by Shakti Singh
जीत की तरफ बढ़ रहा एनडीए
त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका में एनडीए गठबंधन जीत की तरफ अग्रसर है। यहां कुल 53 वार्ड हैं और बहुमत का आंकड़ा 27 है। अब तक एनडीए के खाते में 19 वार्ड आ चुके हैं। वहीं, एलडीएफ 15 और यूडीएफ 7 वार्ड में आगे हैं।
-
December 13, 2025 9:58 AM (IST) Posted by Shakti Singh
एनडीए ने ली अहम बढ़त
14 सीटों पर एनडीए में शामिल दलों के उम्मीदवार बढ़त ले चुके हैं। इनमें से 8 सीटों पर एलडीएफ और 5 पर यूडीएफ के उम्मीदवार आगे हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 27 है। दो सीटों पर अन्य के उम्मीदवार आगे हैं।
-
December 13, 2025 9:25 AM (IST) Posted by Shakti Singh
एलडीएफ को बढ़त मिली
त्रिप्पुनितुरा में सात सीटों पर एलडीएफ को बढ़त मिल चुकी है। वहीं, छह सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार आगे हैं। यूडीएफ चार सीटों पर आगे है। दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।
-
December 13, 2025 8:47 AM (IST) Posted by Shakti Singh
त्रिप्पुनितुरा में एनडीए को बढ़त
त्रिप्पुनितुरा नगर निगम में एनडीए को बढ़त मिली है। यहां कुल 53 वार्ड हैं। एनडीए चार वार्ड में आगे है। वहीं, एलडीएफ और यूडीएफ के उम्मीदवार एक-एक वार्ड में आगे हैं। अन्य वार्ड के रुझान फिलहाल नहीं आए हैं।
-
December 13, 2025 8:05 AM (IST) Posted by Shakti Singh
वोटों की गिनती शुरू
त्रिप्पुनितुरा में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और कुछ समय बाद ही नतीजे आने की संभावना है। यहां 1995 से चुनाव हो रहे हैं। यहां सातवीं बार नगर पलिका चुनाव हुए हैं।
-
December 13, 2025 8:03 AM (IST) Posted by Shakti Singh
1995 के बाद सबसे ज्यादा मतदान
केरल में 1995 के बाद इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में जमकर मतदान हुआ है। इससे पहले 1995 में यहां 73.50 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की थी।
-
December 13, 2025 7:56 AM (IST) Posted by Shakti Singh
इस साल जमकर हुई वोटिंग
त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका में 53 वार्ड हैं। केरल में इस साल लोकल बॉडी के चुनाव दो फेज में हुए। 9 दिसंबर को पहले चरण और 11 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ। केरल के चुनाव आयोग के मुताबिक यहां कुल 73.69 फीसदी वोटिंग हुई है। पहले फेज में 70.91 फीसदी मतदान हुआ और दूसरे फेज में 76.08 फीसदी वोटिंग हुई।
-
December 13, 2025 7:51 AM (IST) Posted by Shakti Singh
2020 के नतीजे
त्रिप्पुनितुरा नगर पालिका में इससे पहले 2020 में चुनाव हुए थे और सीपीआई ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने 23 वार्ड जीते थे, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 17 वार्ड और कांग्रेस ने सात वार्ड जीते थे। वहीं, केरल कांग्रेस को सिर्फ एक वार्ड में जीत मिली थी। 2020 में यहां कुल 49 वार्ड थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 53 हो गई है।