A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- 'ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हूं, सब एग्रीकल्चर इक्विपमेंट और गाड़ी वालों के पीछे डंडा लेकर बैठा हूं'

केंद्रीय मंत्री गडकरी बोले- 'ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हूं, सब एग्रीकल्चर इक्विपमेंट और गाड़ी वालों के पीछे डंडा लेकर बैठा हूं'

नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों को कमाई करनी है तो डीजल की खपत बंद करनी होगी। उन्हें इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और अन्य तरह के ईंधन से चलने वाले वाहनों पर निर्भर होना होगा, ताकि खेती की लागत कम हो।

Nitin Gadkari- India TV Hindi
Image Source : PTI नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में जल संवर्धन के सफल 25 साल कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि किस तरीके से वह नए-नए प्रयोग करते हैं, कुछ प्रयोग में असफल होते हैं तो कुछ प्रयोग में सफल भी होते हैं। गडकरी ने कहा कि इन सबके पीछे की उनकी एक सोच है, गडकरी ने कहा कि वह तिरुपति से चार ट्रक बाल खरीद के लाते हैं, उसे एमीनो एसिड बनाते हैं, अभी अच्छा सेल है। उसे तीन-चार करोड़ का सेल कर लेते हैं। वह प्लांट बूस्टर है, ऑर्गेनिक खाद 25000 टन बनाते हैं, चार चीनी मिल चलाते हैं, इथेनॉल तैयार करते हैं, बहुत सारे प्रोजेक्ट पर काम करते हैं। उनका टर्नओवर ढाई हजार का हो गया है, पर सब के पीछे पैसा कमाने को उद्देश्य नहीं है, उसको डिवीजन कर दिया है।

गडकरी ने कहा, "मैं जो सामाजिक कार्य करना चाहता हूं वह अलग हैं, उनके लड़कों का राजनीति से कोई संबंध नहीं, कोई लेना-देना नहीं है, तो मैंने कहा तुम अपना व्यवसाय अलग कर लो, तुम अपना काम करो, मैं अपना काम करूंगा। 

एक-एक किलो का प्याज उगाया

गडकरी ने कहा कि उनके खेत में तीन कुए हैं, 60 एकड़ का एरिगेशन है। कृषि उत्पादन में अच्छे-अच्छे प्रयोग किए हैं। ऑर्गेनिक फार्मिंग है, एक एकड़ में 88 टन गन्ना हुआ, हमारा जो खाद है वह इतना अच्छा है, फिर तूअर लगाई, कोऑपरेटिव स्टोर में वह उसको रखते हैं। 40 से 45 लाख की दाल उनके खेत की बेची जाएगी। एक-एक किलो के प्याज उनके खेत में हुए, उनका स्वाद बहुत ही अच्छा है।

गाड़ी वालों के पीछे डंडा लेकर बैठा हूं

केंद्रीय मंत्री गीत नितिन गडकरी ने कहा कि किसानों को यदि बचत करनी है तो डीजल मुक्त करना होगा। उनके यहां इलेक्ट्रिक का ट्रैक्टर है, घर पर सोलर पैनल लगे हैं, ट्रैक्टर उसी से चार्ज होता है, तो डीजल का खर्चा जीरो हो गया। ड्रोन से स्प्रे करते हैं, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हूं, सब एग्रीकल्चर इक्विपमेंट और गाड़ी वालों के पीछे डंडा लेकर बैठा हूं। उन्हेंने कहा ट्रैक्टर चाहिए पर इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन, बायो सीएनजी पर, इथेनॉल के फ्लेक्स इंजन पर, ताकि किसान को एक से डेढ़ लाख बचत हो। उन्होंने बताया कि एक ट्रैक्टर मालिक से उन्होंने एक साल में बदलाव करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर यूरो-9 नाम की एमिसन की फाइल दिखाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इस पर गाड़ी वाले ने कहा कि डेढ़ लाख कीमत बढ़ जाएगी। इसके जवाब में गडकरी ने कहा कि चूल्हे में जाओ, लेकिन करना है तो ट्रैक्टर दिखाओ।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: मामा के घर जा रही 14 साल की बच्ची के साथ रेलवे यार्ड में रेप, आरोपी पकड़ा गया

क्या बीजेपी में शामिल होंगे NCP नेता रोहित पवार? अफवाहों पर दिया ये जवाब

Latest India News