A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'अनटैलेंटेड गाय' दिखा रहा था टैलेंट, तभी RTO की पड़ गई नजर, सीधे लगा 11 हजार रुपये का फटका

'अनटैलेंटेड गाय' दिखा रहा था टैलेंट, तभी RTO की पड़ गई नजर, सीधे लगा 11 हजार रुपये का फटका

रील बनाने के चक्कर में यूट्यूबर को भारी कीमत चुकानी पड़ी। आरटीओ ने यूट्यूबर पर सीधे 11 हजार रुपये का चालान ठोक दिया। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

रील बनाना पड़ा भारी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT रील बनाना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले बालेश्वर के यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर उदित नायक उर्फ 'अनटैलेंटेड गाय' को अपनी रील बनाने के चक्कर में भारी कीमत चुकानी पड़ी। आरटीओ ने यूट्यूबर पर सीधे 11 हजार रुपये का चालान ठोक दिया। कुछ दिनों पहले उदित ने अपनी OD01BC6999 नंबर की कार खुद चलाते हुए एक रील शूट की थी। खास बात ये थी कि वीडियो में वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से कार चलाते नजर आ रहे थे, वो भी बिना सीट बेल्ट लगाए और एक हाथ से स्टेयरिंग पकड़कर, दूसरे हाथ से स्टाइल मारकर वीडियो रिकॉर्डिंग करवाते हुए।

आरटीओ को टैग कर शिकायत 

ये वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया। वहां से किसी यूजर ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीधे बालेश्वर आरटीओ को टैग कर शिकायत कर दी। शिकायत में साफ कहा गया था कि उदित ने सड़क सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन किया है। तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट और एक हाथ छोड़कर गाड़ी चलाना तीनों ही गंभीर ट्रैफिक अपराध माने जाते हैं।

आरटीओ विभाग ने की कार्रवाई

शिकायत मिलते ही बालेश्वर आरटीओ विभाग ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक की जानकारी निकाली और तुरंत 11,000 रुपये का ई-चालान जारी कर दिया। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने कहा कि स्टंट करना सड़क पर दूसरों की जान को खतरे में डालना है। वहीं, कुछ ने इसे सबक बताया कि रील्स के लिए नियम तोड़ना अब महंगा पड़ सकता है। यह मामला साफ दिखाता है कि सड़क सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ करने पर सोशल मीडिया स्टार्स भी नहीं बच सकते।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! चुनाव से पहले नीतीश दे रहे तोहफे पर तोहफे, अब तक 14 ऐलान

रूस में भूकंप के बाद इन 12 देशों पर मंडरा रहा है सुनामी का खतरा? यहां देखें लिस्ट

Latest India News