Twitter Handle Hacked: ट्विटर अकाउंट हैकिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। साइबर क्रिमिनल्स ने एक बार फिर योगी सरकार को निशाना बनाया है। हैकर्स ने सोमवार सुबह राज्य सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया और कुछ ट्वीट भी कर दिए। हालांकि कुछ ही देर बाद अकाउंट को रिकवर्ड कर लिया गया।
बता दें कि, इससे पहले सोमवार सुबह पंजाब कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक हुआ है। कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था। वहीं 10 अप्रैल को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था।
हैकर ने यूजीसी इंडिया के ट्विटर हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड की तस्वीर को बदलने के साथ ही, सैकड़ों ट्विटर यूजर्स को टैग करते हुए एक के बाद एक, लगातार बहुत सारे ट्वीट किए।
जानिए Twitter अकाउंट को कैसे करें सुरक्षित
अगर आप अपने Twitter अकाउंट को हैक होने से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको टिप्स फॉलो करने होंगे और यहां हम उन्हीं टिप्स की डिटेल दे रहे हैं।
- बदलें अपना पासवर्ड: Twitter अकाउंट को हैक होने से बचाने के लिए समय-समय पर अपने अकाउंट का पासवर्ड बदलते रहें। बेहतर होगा कि आप कोई मजबूत पासवर्ड क्रिएट करें ताकि कोई आपके अकाउंट तक न पहुंच सके।
- टू स्टेप ऑथेंटिकेशन: Twitter पर अकाउंट लॉगइन करने के लिए टू स्टेप ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपका अकाउंट सिक्योर रहेगा।
- संदिग्ध लिंक से रहे सावधान: यदि आपके पास कोई संदिग्ध लिंक आता है तो वहां अपनी कोई निजी डिटेल शेयर न करें। अपनी लॉगइन डिटेल्स दर्ज करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप twitter.com पर ही हैं।
- थर्ड पार्टी ऐप पर शेयर न करें डिटेल: Twitter को हैकिंग से बचाने के लिए कभी भी थर्ड पार्टी ऐप को अपना यूजरनेम और पासवर्ड शेयर न करें। खासतौर पर ऐसे ऐप्स से बचकर रहें जो कि पैसा दिलाने का वादा करते हैं।
Latest India News