देहरादून: उत्तराखंड के लिए अगले कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे होने वाले हैं। मौसम विभाग की ओर से भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में इस पहाड़ी राज्य में बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। खासतौर से देहरादून और बागेश्वर जिले में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
भारी बारिश के चलते अक्सर भूस्खलन और सैलाब आने से जानमाल का बड़े पैमान पर नुकसान होता है। प्रशासन की ओर से अभी से लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में 10 जुलाई से लेकर 14 जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट है।
10 जुलाई
देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
11 जुलाई
पिथौरागढ़ व बागेश्वर में भारी बारिश होने का अनुमान है।
12 जुलाई
पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी वर्षा की संभावना
13 जुलाई
देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर में बहुत भारी वर्षा की संभावना। साथ ही टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, चंपावत में भी भारी वर्षा के आसार।
14 जुलाई
बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना।
रिपोर्ट- जितेंद्र, देहरादून
Latest India News