A
Hindi News भारत राष्ट्रीय 'विकसित भारत जी राम जी' कानून को लेकर बीजेपी देशभर में चलाएगी जागरूकता अभियान, कल होनी है बड़ी बैठक

'विकसित भारत जी राम जी' कानून को लेकर बीजेपी देशभर में चलाएगी जागरूकता अभियान, कल होनी है बड़ी बैठक

विकसित भारत जी राम जी कानून को लेकर बीजेपी जागरूकता अभियान चलाने वाली है। ये अभियान गांव-गांव तक पहुंचेगा। इसके माध्यम से बताया जाएगा की ये कानून पहले के मनरेगा से कितना अच्छा है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन- India TV Hindi Image Source : X/BJP4INDIA बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

विकसित भारत जी राम जी कानून को लेकर बीजेपी देशभर में जागरूकता अभियान चलाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को बड़ी बैठक होगी। शनिवार शाम 7:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ये बैठक होने वाली है। इसमें पार्टी के कई सीनियर नेता शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होंगे ये बड़े नेता

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल। बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में जागरूकता अभियान को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

क्या है विकसित भारत जी राम जी कानून

केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (MANREGA) विधेयक, 2025 को संसद से पास करा लिया है। इसे शॉर्टकट में विकसित भारत जी राम जी बिल या लोकप्रिय रूप से जी राम जी बिल कहा जा रहा है। 

शीतकालीन सत्र में पास हुआ ये बिल

यह विधेयक 20 साल पुरानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MANREGA) की जगह लेगा और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिसंबर 2025 के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में यह बिल पेश किया था। 

विकसित भारत @2047 के विजन से जुड़ा है ये बिल

 केंद्र सरकार का दावा है कि यह बिल विकसित भारत @2047 के विजन से जुड़ा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ विकास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आजीविका पर फोकस करता है।

Latest India News