A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुतिन को एयरपोर्ट से किस गाड़ी में ले गए PM मोदी? सामने आ गई जानकारी

पुतिन को एयरपोर्ट से किस गाड़ी में ले गए PM मोदी? सामने आ गई जानकारी

व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया और अपनी कार में पुतिन को एयरपोर्ट से साथ लेकर गए। अब इस कार के बारे में अहम जानकारी सामने आ गई है।

pm modi putin india visit PM MODI CAR- India TV Hindi
Image Source : ANI भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का विमान गुरुवार को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। आपको बता दें कि पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पुतिन को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी ने पुतिन को गले लगाकर उनका स्वागत किया है। इसके बाद पीएम मोदी पुतिन को अपनी ही कार में लेकर एयरपोर्ट से निकले हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी जिस कार में व्लादिमीर पुतिन को लेकर गए उसकी जानकारी सामने आ गई है।

कौन सी गाड़ी में गए पुतिन?

पीएम नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति को एयरपोर्ट से लेकर जिस गाड़ी में गए उसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है। पीएम मोदी पुतिन को एयरपोर्ट से सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी में लेकर गए हैं। ये गाड़ी फॉर्च्यूनर की Sigma 4 Mt वैरिएंट थी। ये गाड़ी महाराष्ट्र नंबर की थी और इसका नंबर था MH01EN5795.

कितने घंटे तक भारत में रहेंगे पुतिन?

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम को दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद करीब 8 दशक पुरानी भारत-रूस साझेदारी को और अधिक मजबूत करना है। बता दें कि गुरुवार रात को प्रधानमंत्री मोदी पुतिन के लिए एक प्राइवेट डिनर भी की मेजबानी भी करेंगे। आपको बता दें कि पुतिन का भारत का ये दौरा करीब 27 घंटे का होगा। ये दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि उनके इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

कई बड़ी डील होने की संभावना

पुतिन की भारत यात्रा के दौरान रूस और भारत के बीच रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी डील होने की संभावना है। सुखोई-57, ब्रह्मोस, S-400, S-500 को लेकर दोनों देशों के बीच अहम डील हो सकती है। इसके अलावा दोनों देश तेल खरीद को लेकर भी कोई समझौता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- व्लादिमीर पुतिन का भारत में कैसे हुआ स्वागत, पीएम मोदी उनसे कैसे मिले? यहां देखें पहला Video

व्लादिमीर पुतिन किस विमान से यात्रा करते हैं? मिसाइल हमला भी बेअसर, चलता-फिरता शाही महल है ये जहाज

 

Latest India News