A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत कब पहुंचेंगे व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी से कब मिलेंगे? यहां जानिए पूरा शेड्यूल

भारत कब पहुंचेंगे व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी से कब मिलेंगे? यहां जानिए पूरा शेड्यूल

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत आने वाले हैं। उनके दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर है। भारत और रूस की सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली को अभेद किले में बदल दिया है।

Vladimir putin india visit pm modi- India TV Hindi
Image Source : PTI व्लादिमीर पुतिन आएंगे भारत। (फाइल फोटो)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत आने वाले हैं। वह 4 और 5 दिसंबर को भारत की यात्रा पर रहेंगे। पुतिन के भारत दौरे पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। बता दें कि व्लादिमीर पुतिन करीब 4 साल बाद भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वह यहां पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अब सूत्रों के हवाले से व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है।

क्या है पुतिन की यात्रा का शेड्यूल?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर गुरुवार को शाम 7 बजे तक भारत पहुंचेंगे। वह गुरुवार को ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन पहले राजघाट जा सकते हैं और इसके बाद उनके हैदराबाद हाउस जाने की भी संभावना है, जहां द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी किए जाएंगे।

राष्ट्रपति भवन में होंगे पुतिन

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5 दिसंबर को दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इसके बाद पुतिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक राजकीय भोज में शामिल हो सकते हैं।

पुतिन की यात्रा पर क्यों है दुनिया की नजर?

पुतिन के भारत दौरे पर पूरी दुनिया की नजर इसलिए भी है क्योंकि भारत और रूस के बीच अहम डिफेंस डील होने की संभावना है। उनकी इस यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौते होने की संभावना जताई जा रही है। व्लादिमीर पुतिन भारत को सिर्फ हथियार ही नहीं दे रहे बल्कि पूरी टेक्नोलॉजी भी दे रहे हैं। यानि भारत को हथियार तो मिलेंगे ही, उसकी तकनीक भी मिलेगी। भारत इन हथियारों को अपने देश में ही बना सकेगा। आपको बता दें कि व्लादिमीर पुतिन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हस्तियों में से एक हैं। इसलिए उनके आगमन पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- S 400 - SU 57, पुतिन के भारत दौरे में कौन-कौन से एजेंडे होंगे शामिल? रूस के प्रवक्ता ने दी जानकारी

Latest India News