A
Hindi News भारत राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश में 'जल प्रलय', मंडी के धर्मपुर में बस अड्डा और दर्जनों दुकानें पानी में डूबीं, निहरी में 3 की मौत; VIDEO

हिमाचल प्रदेश में 'जल प्रलय', मंडी के धर्मपुर में बस अड्डा और दर्जनों दुकानें पानी में डूबीं, निहरी में 3 की मौत; VIDEO

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बीती शाम से हो रही बारिश की वजह से धर्मपुर बस अड्डा और दुकानें पानी में डूब गई हैं। हालात ये हैं कि कई वाहन भी बह गए हैं। मौके से जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें हालात समझे जा सकते हैं कि कितने बुरे हैं।

Himachal Pradesh- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT मंडी के धर्मपुर में बस अड्डा और दर्जनों दुकानें पानी में डूबीं

धर्मपुर: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती शाम से ही भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से एक तरफ कुल्लू से आ रही व्यास नदी उफान पर थी तो दूसरी तरफ बारिश की वजह से स्थानीय नदी और नालों में भी ऊफान आ गया। देर रात सड़कों पर इतना पानी भर गया, जिससे धर्मपुर बस अड्डा पूरी तरह पानी में डूब गया।

इस दौरान कई बसें भी डूब गईं। मिली जानकारी के मुताबिक, पानी के तेज बहाव में कई वाहन भी बहे हैं और दर्जनों दुकानें जल मग्न हैं।

मंडी के निहरी में एक घर पर गिरा चट्टान का मलबा, 3 की मौत

मंडी जिले के निहरी इलाके में एक चट्टान का मलबा एक घर पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोगों को बचा लिया गया। कल रात हुई भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया, "तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को बचा लिया गया। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान अभी भी जारी है।"

पानी की वजह से हर जगह सिर्फ तबाही ही तबाही

धर्मपुर में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। जिधर देखो उधर तबाही का मंजर साफ नजर आता है। दुकानें, बसें डूबी हुई हैं। पानी कम होने के बाद बसें मलबे में पलटी हुई दिखीं, वहीं दुकानों की हालत भी जर्जर दिखी। लोग इस तबाही के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं और ईश्वर से जल्द सब कुछ ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Image Source : Reporter Inputपानी की वजह से मची तबाही

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज अधिकतर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। आज रात आज शाम कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं; अन्यथा, अधिकतर बादल छाए रहेंगे। 

मंडी के धर्मपुर में बस स्टैंड में बसें बाढ़ के पानी में बहकर काफी दूर चली गईं। जब पानी कम हुआ तो जो नजारा दिखा वो कंपा देने वाला था। चारों तरफ फैले मलबे में बसें पलटी पड़ी थीं। गनीमत ये रही कि जिस समय बाढ़ के पानी ने धर्मपुर में बस अड्डे को अपनी चपेट में लिया, उस समय वहां कोई यात्री नहीं था। नहीं तो लोगों की जान को खतरा हो सकता था। (मंडी से जितेन की रिपोर्ट)

Latest India News