1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: यूपी-बिहार और दिल्ली समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? जानें लू और बारिश का पूरा अपडेट

Weather Update: यूपी-बिहार और दिल्ली समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? जानें लू और बारिश का पूरा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के लोग इस बात का ध्यान रखें कि यहां के मौसम में बदलाव हो सकता है।

Weather Update- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO Weather Update

Highlights

  • उत्तर पूर्वी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना
  • उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र, मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में चल सकती है लू
  • मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बढ़ेगा तापमान

Weather Update: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और लू चल रही है। हालात ये हैं कि इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं कई राज्यों में मौसम सुहाना है और वहां मानसून की आहट है।

मौसम विभाग का कहना है कि देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र, मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू, झारखंड और विदर्भ में अगले 2-3 दिनों तक लू चल सकती है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बढ़ेगा तापमान 

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के लोग इस बात का ध्यान रखें कि यहां के मौसम में बदलाव हो सकता है और तापमान बढ़ने से गर्मी ज्यादा पड़ सकती है। हालांकि बाकी राज्यों के तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं मध्य भारत में तापमान में 2-3 डिग्री की कमी हो सकती है। 

मध्य प्रदेश में लू चलेगी

मध्य प्रदेश में जनता को गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है। यहां के जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। 24 घंटों के अंदर चंबल संभाग और ग्वालियर समेत दमोह, राजगढ़, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा और सतना में लू चल सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में अगले 5 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कराईकल और तमिलनाडु के कई इलाकों में मीडियम बारिश हो सकती है, वहीं केरल, कर्नाटक, माहे और लक्षद्वीप के तमाम इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। 

 

Latest India News