1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत किन राज्यों में आज होगी बारिश? जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत किन राज्यों में आज होगी बारिश? जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में बरसात नहीं होगी। हालांकि यहां बादल जरूर छाए रहेंगे। दिल्ली में आज तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

Weather Update- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE Weather Update

Highlights

  • आज दिल्ली में बरसात नहीं होगी, छाए रहेंगे बादल
  • मध्य प्रदेश के भोपाल में आज बारिश की संभावना
  • पंजाब, यूपी और हरियाणा में इस हफ्ते प्री मानसून बारिश की संभावना बरकरार

Weather Update: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत तमाम राज्यों में इस समय मौसम काफी सुहावना हो गया है और यहां रुक-रुककर बारिश हो रही है। ऐसे में जनता को भीषण गर्मी से तो निजात मिली ही है, साथही वो मानसून का भी पूरा लुफ्त उठा रही है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं। असम और मेघालय में बाढ़ से आम जीवन काफी प्रभावित हुआ है। दक्षिण के राज्यों में मानसून के पहुंचने की वजह से झमाझम बारिश हो रही है।

दिल्ली में आज बारिश नहीं, अन्य राज्यों के ये हैं हालात

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में बरसात नहीं होगी। हालांकि यहां बादल जरूर छाए रहेंगे। दिल्ली में आज तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। वहीं बिहार के कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है। गुजरात के अहमदाबाद में भी आज बारिश हो सकती है। यहां का तापमान 29 से 40 डिग्री रह सकता है। 

इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल में भी आज बारिश की संभावना है। यहां आंधी-तूफान भी आ सकता है। यहां का तापमान 23 से 34 डिग्री रह सकता है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में मानसून आगे की ओर बढ़ता दिख रहा है। ऐसे में उत्तर, मध्यम और पूर्वी भारत के राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। 

इन राज्यों में बारिश के साथ चलेगी तेज हवा

पंजाब, यूपी और हरियाणा में इस हफ्ते प्री मानसून बारिश की संभावना बरकरार है। यहां तेज गरज के साथ हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और झारखंड के अधिकतर हिस्सों पर मानसून का असर दिखाई दे सकता है। पश्चिमी तटों पर अगले 5 दिनों तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने ये आसार भी जताए हैं कि अगले दो दिनों में सेंट्रल, नॉर्थ और ईस्ट इंडिया में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान और बारिश आ सकती है। वहीं तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश वगैरह में हल्की बारिश हो सकती है।

Latest India News