1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: दिल्ली-NCR में कब दस्तक देगा मानसून? यूपी, बिहार समेत जानें बाकी राज्यों का हाल

Weather Update: दिल्ली-NCR में कब दस्तक देगा मानसून? यूपी, बिहार समेत जानें बाकी राज्यों का हाल

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 15 जून तक लगातार गर्मी पड़ेगी। इस दौरान गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून से यहां गर्मी कम हो सकती है। 

Weather Update- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE Weather Update

Highlights

  • दिल्ली-एनसीआर में 15 जून तक लगातार पड़ेगी गर्मी
  • उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड में चलेगी 2 दिनों तक लू
  • पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी अभी लू से नहीं मिलेगी राहत

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून की शुरुआत के बावजूद दिल्ली-एनसीआर को भीषण गर्मी से अभी तक राहत नहीं मिली है। हालांकि IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों में यहां बादल छाए रह सकते हैं लेकिन गर्मी से 15 जून तक राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। 

दिल्ली-एनसीआर में 16 जून से गर्मी में मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में 15 जून तक लगातार गर्मी पड़ेगी। इस दौरान गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून से यहां गर्मी कम हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 15 जून तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 12 जून से मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान है। 

अन्य राज्यों में 2 दिनों तक लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 2 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। गौरतलब है कि शनिवार को यूपी के बांदा में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जोकि देश का सबसे ज्यादा गर्म स्थान था। वहीं इन राज्यों में तापमान लगातार 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।  

दिल्ली में क्या थी शनिवार को मौसम की हालत 

शनिवार को दिल्ली में भीषण गर्मी थी और तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा यानी 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Latest India News