A
Hindi News भारत राष्ट्रीय दिल्ली धमाके पर गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा? सुनिए उनका पूरा बयान

दिल्ली धमाके पर गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा? सुनिए उनका पूरा बयान

अमित शाह ने कहा कि मंगलवार को गृह मंत्रालय में बैठक कर इस घटना की विस्तृत जांच होगी। इस जांच के बाद ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सभी टीमें जांच में जुटी हुई है।

Amit Shah- India TV Hindi Image Source : X/ANI दिल्ली ब्लास्ट पर जानकारी देते अमित शाह

दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के चलते कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह मौके पर पहुंचे। अमित शाह पहले एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। इसके बाद वह घटना स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने देश की जनता और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई है।

अमित शाह ने कहा, "दिल्ली में आज लाल किले के पास शाम को करीब 7 बजे हुण्डई I-20 कार में एक ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के कारण कार और कार के आसपास मौजूद 3-4 गाड़ियां और खड़े हुए लोग, ऑटो में बैठे हुए लोग घायल हुए हैं और कुछ लोगों की मौत भी हुई है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ लोग घायल हैं, इनका इलाज चल रहा है। हमने सभी एंगल को खुला रखते हुए इसकी गहन जांच शुरू कर दी है। जैसे ही ब्लास्ट की सूचना मिली, दिल्ली पूलिस, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, एनआईए की टीम, एसपीजी की टीम, एफेसल की टीम मौके पर पहुंचीं। सभी प्रकार की जांच हम तेजी से कर रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि कुछ ही समय में धमाके का कारण क्या है, उसके निर्णय पर हमारी एजेंसियां पहुंच जाएगी। एफएसएल की सबसे सीनियर टीम भी यहां पर पहुंच गई है। धमाके की सूचना आने के बाद तुरंत बाद ही माननीय प्रधानमत्री जी का मुझे फोन आया था। इसके बाद प्राथमिक जानकारी लेकर मैंने प्रधानमंत्री जी को भी ब्रीफ किया है। अभी यहां से मैं घटनास्थल पर जाने के लिए निकल रहा हूं और कल एक बड़े सबेरे ही सीनियर लोगों की टीम के साथ गृह मंत्रालय में बैठक कर इस पर विस्तृत जांच की जाएगी।"

दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रतिष्ठान 'हाई अलर्ट' पर

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने सुरक्षा घेरे में आने वाले दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रतिष्ठानों को "हाई अलर्ट" पर रखा है। सीआईएसएफ ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। सीआईएसएफ ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में हुए विस्फोट के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कर्मियों को तैयार रखा गया है।’’ 

 

Latest India News