1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. WhatsApp के Username फीचर पर मचा बवाल, सरकार ने भेजा नोटिस तो कंपनी ने क्या दी दलील?

WhatsApp के Username फीचर पर मचा बवाल, सरकार ने भेजा नोटिस तो कंपनी ने क्या दी दलील?

वॉट्सएप के यूजरनेम फीचर शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। केंद्र सरकार ने सुरक्षा को लेकर कंपनी को नोटिस भेजा है और तीन दिन में जवाब मांगा है। जानें कंपनी ने क्या क्या दलीलें दी हैं।

वॉट्सएप का यूजरनेम फीचर- India TV Hindi
वॉट्सएप का यूजरनेम फीचर

वॉट्सऐप में एक यूजरनेम फीचर जुड़ा है, जो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। भारत सरकार ने वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा को नोटिस भेज कर तीन दिन में इससे संबंधित जवाब देने को कहा है। सरकार ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए WhatsApp से कहा है कि वह मामले को साफ़ किए बिना अपना यूज़रनेम फ़ीचर लॉन्च न करे। इस पर WhatsApp ने आज कहा कि उसने सरकार की चिंताओं को दूर करने के लिए सुरक्षा के कई इंतज़ाम किए हैं। 

वॉट्सएप ने क्या दी है दलील?

WhatsApp के एक प्रवक्ता का कहना है, "हमने लोगों के लिए WhatsApp पर अपना पसंदीदा यूज़रनेम रिज़र्व करने का ऑप्शन अनाउंस किया है। यूज़रनेम इस्तेमाल करने की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है और इसे इस साल के आखिर में धीरे-धीरे रोल आउट किया जाएगा। किसी और का रूप धरने (impersonation) से बचाने के लिए, हमने सबसे बड़े नामों- जैसे मशहूर हस्तियों, सरकारी संस्थाओं, सेलिब्रिटीज़, वेरिफ़ाइड Meta अकाउंट्स को रिज़र्व करके रखा है, ताकि उन्हें सिर्फ़ उनके असली मालिक ही क्लेम कर सकें; साथ ही, जाने-माने नामों से मिलते-जुलते नामों को भी रिज़र्व रखा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कंपनी का जवाब

WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को अभी भी फ़ोन नंबर की ज़रूरत होगी और हमने यूज़रनेम के साथ स्कैम से बचाने के लिए कई लेयर वाली सुरक्षा बनाई है: आपको मैसेज करने के लिए दूसरे यूज़र्स को सही यूज़रनेम पता होना चाहिए, हम यह लिमिट करेंगे कि कोई अकाउंट कितने नए लोगों से कॉन्टैक्ट कर सकता है, किसी के यूज़रनेम का अंदाज़ा लगाने की बार-बार की कोशिशों को ब्लॉक करेंगे, और ऐसे सिस्टम रखेंगे जो आम तौर पर होने वाले इंपर्सनेशन और गलत इस्तेमाल के पैटर्न का पता लगाकर उन्हें रोक सकें।

कंपनी ने दिया भरोसा

जब यह फ़ीचर उपलब्ध हो जाएगा और कोई आपके यूज़रनेम के ज़रिए आपको पहली बार मैसेज भेजेगा, तो हम आपको दिखाएंगे कि क्या वे नया अकाउंट हैं, क्या वे आपके कॉन्टैक्ट हैं, क्या आपके कोई कॉमन ग्रुप हैं, और क्या वे किसी दूसरे देश से हैं, ताकि आप तय कर सकें कि जवाब देना है या नहीं।"

ये भी पढ़ें:
लॉन्च होते ही WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर फंसा पेंच, सरकार ने 3 दिनों में मांगा स्पष्टीकरण

Latest India News