A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में कहां है मेघानी नगर? जहां पर एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ, 242 लोग थे सवार

गुजरात में कहां है मेघानी नगर? जहां पर एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ, 242 लोग थे सवार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के मेघानी नगर में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में 200 से ज्यादा लोग सवार थे।

गुजरात में कहां है मेघानी नगर- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE MAP गुजरात में कहां है मेघानी नगर

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) हो गया है। विमान में 242 लोग सवार थे। टेक ऑफ करते ही विमान गिर गया और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे में सिविल अस्पताल की बिल्डिंग अतुल्यम को भी नुकसान हुआ है।

अहमदाबाद में कहां है मेघानी नगर?

मेघानी नगर अहमदाबाद जिले में पड़ता है। यह अहमदाबाद का मशहूर इलाका है। अहमदाबाद शहर से मेघानी नगर 5.6 किमी दूर है। मेघानी नगर अहमदाबाद के पूर्वी भाग में स्थित है। इस इलाके का पिनकोड 380016 है। यह इलाका अहमदाबाद छावनी, कलापी नगर और नरोदा रोड के पास है। मेघानी नगर में सिविल अस्पताल कैंपस भी है। इसके अलावा कई अन्य निजी अस्पताल भी हैं। यहां पर कई रिहायशी इलाके भी हैं। 

अहमदाबाद एयरपोर्ट से जाने में लगते हैं सिर्फ तीन मिनट

मेघानी नगर से अहमदाबाद हवाई अड्डे कार से जाने में तीन मिनट लगते हैं। मेघानी नगर और अहमदाबाद हवाई अड्डा कार द्वारा लगभग 2.00 किमी दूर हैं। जियोआईक्यू रिपोर्ट के अनुसार, मेघानी नगर में 25801 की आबादी है। जनसंख्या में 12207 महिलाएं और 13594 पुरुष हैं। यह क्षेत्र आकार में लगभग 1.07 वर्ग किलोमीटर है।

Image Source : google mapगुजरात में कहां है मेघानी नगर

मेघानी नगर के आस-पास क्या है

मेघानी नगर एक किफायती से लेकर मध्यम बजट वाला इलाका है, जहां मुख्य रूप से कई अपार्टमेंट हैं। आशा स्कूल अहमदाबाद, डीएससी पब्लिक स्कूल और जयभारत विद्यालय इलाके से 4 किमी के दायरे में हैं। सिविल अस्पताल परिसर, अक्षरकृपा अस्पताल, शाहीबाग अस्पताल और आनंद अस्पताल 4 किमी के भीतर प्रतिष्ठित अस्पताल हैं। रिलायंस मॉल, अहमदाबाद सिटी मॉल और पैवेलियन मॉल इलाके से 4-8 किमी की दूरी पर हैं। 

क्रैश हुआ विमान

बता दें कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 232 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। हादसे के बाद विमान के अधिकांश हिस्से जल गए हैं और यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान से टकराने वाली बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हवाई अड्डे के नज़दीक स्थित सिविल अस्पताल ने आपातकाल घोषित कर दिया है। घायलों को तुरंत उपचार मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

 

Latest India News