1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा-बसपा हैं राहु-केतु, इनके रहते UP का विकास संभव नहीं: अमित शाह

सपा-बसपा हैं राहु-केतु, इनके रहते UP का विकास संभव नहीं: अमित शाह

मउ (उप्र): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी और मुख्य प्रतिपक्षी दल बसपा की तुलना राहु-केतु से करते हुए आज यहां कहा कि इनके रहते प्रदेश

amit shah- India TV Hindi
amit shah

मउ (उप्र): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी और मुख्य प्रतिपक्षी दल बसपा की तुलना राहु-केतु से करते हुए आज यहां कहा कि इनके रहते प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। शाह ने पूर्वांचल में असर रखने वाली भारतीय समाज पार्टी और भाजपा की एक संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘सपा, बसपा राहु-केतु की तरह है। इनके रहते उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।’

देश में चला विकास का रथ यूपी में अटक गया

प्रदेश में सत्तारूढ सपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, नरेन्द्र मोदी की सरकार में देश में चला विकास का रथ यूपी में अटक गया है। यूपी की सरकार विकास होने ही नहीं देना चाहती। रोजी रोटी की तलाश में पूर्वांचल के युवकों के दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों को होने वाले पलायन की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा, आप गुजरात जाइए महाराष्ट्र जाइए वहां पूर्वांचल के युवक बडी संख्या में काम करते मिलेंगे। वे रोजी की तलाश में घर बार और परिवार को छोडकर बाहर जाने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा, पूर्वांचल के युवकों के पसीने से देश का विकास होता है। मगर पूर्वांचल का विकास नहीं होता। पूर्वांचल को समृद्ध करना है तो उन्हें यहीं पर रोजगार देना होगा। पूर्वांचल से पलायन रोकना है। यह काम सपा बसपा और कांग्रेस नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सपा बसपा ने बीस साल तक प्रदेश में राज किया, मगर गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।

Also read:

एक और नेता ने छोड़ी BSP, कहा- ‘टिकटों की नीलामी करती हैं मायावती’

कांशीराम की प्रशंसा की, मायावती पर बोला हमला

शाह ने बसपा के संस्थापक कांशीराम की तो प्रशंसा की, मगर इसकी मुखिया मायावती पर हमला बोला और कहा, कांशीराम का मन साफ था मगर मायावती ने पिछडों और दलितों के वोट को नोट छापने की मशीन बना दिया है।

भाजपा अध्यक्ष ने मंच पर मौजूद रहे भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओेम प्रकाश राजभर की ओर इशारा करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जब राजभर हमारे साथ नहीं थे, तब भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 73 सीटें जीती थी अब जब यह भी साथ आ गये है तो मुलायम सिंह जी सोचो आगे (विधानसभा चुनाव में) क्या होने वाला है।

अखिलेश सरकार नौकरी देती है तो पहले पूछती हैं जाति

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार नौकरी देती है तो पहले जाति पूछती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति और धर्म का भेद किये बिना सबको अवसर देने की बात करती है। हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विकास।

यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री काम कर रहे है

शाह ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में साढे तीन मुख्यमंत्री काम कर रहे है। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, दो चाचा (शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल सिंह यादव) आधा-आधा मिलकर एक और आधे मुख्यमंत्री हैं आजम खां।

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार लाने को जरूरी बताते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश को देश का नम्बर एक प्रदेश बनाना चाहते है, उनके हाथों को मजबूत कीजिए।

Latest India News