1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एक और नेता ने छोड़ी BSP, कहा- ‘टिकटों की नीलामी करती हैं मायावती’

एक और नेता ने छोड़ी BSP, कहा- ‘टिकटों की नीलामी करती हैं मायावती’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2016 05:20 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 05:21 pm IST

जौनपुर: बसपा मुखिया मायावती पर चुनाव में टिकटों की नीलामी करने का आरोप लगाते हुए एक और नेता तथा पूर्व विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने पार्टी को छोड़ दी है। जिले की बरसठी विधानसभा सीट

mayawati- India TV Hindi
mayawati

जौनपुर: बसपा मुखिया मायावती पर चुनाव में टिकटों की नीलामी करने का आरोप लगाते हुए एक और नेता तथा पूर्व विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने पार्टी को छोड़ दी है।

जिले की बरसठी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके त्रिपाठी ने आज यहां आरोप लगाया है कि बसपा सुप्रीमो मायावती बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और पार्टी के संस्थापक काशीराम के मिशन से भटक गई है।

त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि बसपा अब गुंडा माफिया एवं पूंजीपतियों की पार्टी बन गई है। मायावती का अब नारा है जिसकी जितनी थैली भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट के नाम पर उनका बार-बार अपमान किया गया।

उन्होंने कहा कि पहले भदोही विधानसभा से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया, वहां से भारी रकम लेकर मेरा टिकट काट दिया गया। फिर मुझे जौनपुर के बदलापुर से बसपा का प्रत्याशी बनाया गया, वहां से एक बिल्डर से पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भारी धन लेकर मेरा टिकट काट दिया। फिर पार्टी ने मडि़याहूं से टिकट दिया जहां केवल 7 दिन में ही टिकट काट दिया। त्रिपाठी ने कहा कि इतना अपमान सहकर अब पार्टी रहना संभव नहीं रह गया था।

गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले बसपा के दो बडे नेताओं स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी ने भी मायावती पर टिकटों की नीलामी का आरेाप लगाते हुए पार्टी छोड दी थी। मौर्य विधानसभा में बसपा और प्रतिपक्ष के नेता थे, जबकि चौधरी बसपा संस्थापक कांशीराम के खास करीबी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत