नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और भाजपा ने मिलकर बिहार में गठबंधन सरकार बनाई है।
अमित शाह ने ट्वीट में कहा, मैं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपने आवास पर कल मिला। मैंने जदयू को एनडीए में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
ऐसी संभावना है कि जदयू 19 अगस्त को पटना में होने वाली अपनी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में एनडीए में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी देगा।
यह पूछे जाने पर की क्या जदयू मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होगा, जदयू के एक नेता ने कहा कि ऐसा फैसला स्वभाविक ही है। उन्होंने कहा कि जब हमने बिहार में मिलकर सरकार बनाई है, तब यह स्वभाविक है कि हम केंद्र में भी शामिल हों।
Latest India News