बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है। ये बजट पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट (3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये) से 30 लाख 69 हजार 474 करोड़ रुपये अधिक है।
Nitish Kumar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। हालांकि कैबिनेट बैठक में भी कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के साधन जुटाने के लिए 10 हजार रुपये की पहली किश्त दी जा चुकी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलें फिर तेज हो गईं। जेडीयू कार्यालय में सरस्वती पूजा के दौरान नेताओं ने निशांत से राजनीति में आने का आग्रह किया। हालांकि निशांत शांत रहे और कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया, जिससे सस्पेंस बरकरार है।
मौलाना मदनी ने अपनी चिट्ठी में खासतौर पर हाल के दिनों में घटित घटनाओं का जिक्र किया है। इसमें विशेष रूप से हिना परवीन के साथ घटित जघन्य अपराध पर गहरा दुख, पीड़ा और आक्रोश व्यक्त किया है।
ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जदयू से निकाले गए आरसीपी सिंह एक बार फिर से नीतीश कुमार के साथ दिख सकते हैं। नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि आपको कहां से लगता है कि हम दो हैं?
बिहार में 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। कई जिलों के एसपी और एसएसपी बदले गए हैं। पटना के ट्रैफिस एसपी भी बदले गए हैं।
बिहार में हिजाब विवाद के बाद सुर्खियों में आई डॉक्टर नुसरत परवीन ने सात जनवरी को अपनी नौकरी ज्वाइन कर ली है। उसने सिविल सर्जन के पास ना जाकर सीधे विभाग पहुंचकर नौकरी ज्वाइन किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद यात्रा की शुरुआत हो सकती है।
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जावेद अख्तर ने हिजाब विवाद को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया कदम का समर्थन किया है।
पटना: सीएम नीतीश कुमार समेत पूरी कैबिनेट ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश किया है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास कितनी संपत्ति है, इसका भी ब्यौरा सामने आ गया है।
नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर विवादों में घिर गए हैं। विपक्ष ने उनके असिस्टेंस प्रोफेसर न बन पाने को लेकर फर्जी डिग्री होने की बात कही।
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के परिवार ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। ये मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि अनंत सिंह इस समय जेल में बंद हैं।
पटना में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार के काफिले में शामिल गाड़ी ने एक डीएसपी को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बिहार के CM नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां संभावना है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
सीपी सिंह ने कहा कि अल फलाह युनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टर एक ही समुदाय के थे। इन लोगों ने लाल किले के पास धमाका किया था। ऐसे में जांच होनी चाहिए कि क्या डॉ. परवीन भी इस गैंग में शामिल हैं।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को महिला डॉक्टर ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गरम है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश करने पर माफी मांगने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह विवाद जल्द सुलझ जाना चाहिए था, लेकिन मंत्रियों की बयानबाजी ने इसे और बढ़ा दिया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का शुक्रवार शाम 90 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका इलाज पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चल रहा था।
डॉक्टर नुसरत परवीन को झारखंड सरकार में नौकरी का प्रस्ताव मिला है। यहां उनकी सैलरी तीन लाख रुपये होगी। वह अपनी मर्जी के अनुसार पोस्टिंग की जगह चुन सकेंगी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़