1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार की सियासत से बड़ी खबर, नीतीश के बेटे निशांत कुमार नहीं बनेंगे डिप्टी CM, उनकी जगह विजेंद्र यादव को मिल सकती है जिम्मेदारी

बिहार की सियासत से बड़ी खबर, नीतीश के बेटे निशांत कुमार नहीं बनेंगे डिप्टी CM, उनकी जगह विजेंद्र यादव को मिल सकती है जिम्मेदारी

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 14, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 04:37 pm IST

बिहार की सियासत से सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि निशांत कुमार को डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा। खुद इस मामले में निशांत का भी बयान सामने आया है।

Nitish Kumar son Nishant Kumar- India TV Hindi
निशांत कुमार Image Source : PTI/FILE

पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। उनकी जगह विजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा विजय चौधरी को भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, निशांत ने कहा है कि मैं 6 महीने तक कोई पद नहीं लूंगा। यानी 15 अप्रैल को निशांत शपथ नहीं लेंगे। उनका कहना है कि वह जनता के बीच जाएंगे।

सीएम कौन होगा?

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। सम्राट को विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है। नेता चुने जाने के बाद सम्राट ने कहा कि दायित्व सौंपने के लिए पार्टी का बहुत-बहुत आभार। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है।

उन्होंने कहा कि मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!

कल सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे

सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। बिहार में ये पहली बार होगा कि बीजेपी का मुख्यमंत्री राज्य चलाएगा।

केंद्रीय पर्यवेक्षक का भी बयान सामने आया

केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान का भी विधायक दल की बैठक के बाद बयान सामने आया। शिवराज ने कहा है कि सम्राट विकास की नई गाथा लिखेंगे और सीएम नीतीश और पीएम मोदी के काम को आगे ले जाएंगे। शिवराज ने कहा कि बीजेपी का सपना साकार हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।