1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यूपी में आंधी का ऐसा विकराल रूप, टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया शख्स, वायरल हो रहा है Video

यूपी में आंधी का ऐसा विकराल रूप, टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया शख्स, वायरल हो रहा है Video

 Published : May 14, 2026 09:21 am IST,  Updated : May 14, 2026 09:23 am IST

उत्तर प्रदेश में मॉनसून से पहले ही कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों प्राकृतिक आपदा के कार अब तक 70 लोगों की मौत हो गई है।

Man fly in air due to thunderstorm in up bareilly- India TV Hindi
आंधी में हवा में उड़ गया शख्स। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने तबाही मचा दी है। आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश के कारण राज्य में अब तक 70 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में भारी तबाही आई है। इंसानों के साथ ही मवेशियों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है। इन सब के बीच यूपी के बरेली से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। एक शख्स आंधी के कारण कई फीट ऊंचा हवा में उड़ गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

यूपी में भयानक आंधी-बारिश का कहर बरेली जिले में भी देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स तेज आंधी के कारण टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आंधी के कारण हवा में उड़ने वाले शख्स की पहचान नन्हे के रूप में की गई है। नीचे गिरने के बाद युवक घायल हो गया है। ये पूरी घटना बरेली के भमोरा थाना के बमियाना गांव की बताई जा रही है।

अब तक 70 लोगों की मौत

तेज आंधी-तूफान के कारण कई अलग-अलग जिलों में पेड़, दीवार और बिजली के खंभे गिर गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के अलग-अलग जिलों में प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 70 लोगों की मौत हुई है। प्रशासन फुल एक्टिव है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों में राहत बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है।

24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस तबाही का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश जारी किया है। साथ ही सभी जिलों के DM को फील्ड में उतरकर मदद के भी निर्देश दिए हैं। CM ऑफिस से हर जिले की स्थिति पर नजर भी रखी जा रही है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर राहत बचाव का काम पूरा किया जाए और पीड़ितों तक मदद पहुंचाई जाए। (रिपोर्ट: विकास सहनी)

ये भी पढ़ें- UP Storm Death News: आंधी-पानी के कहर के बाद एक्शन में CM योगी, यूपी में 70 लोगों की मौत पर बोले- पीड़ितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

यूपी में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर, 37 की मौत, कई बिल्डिंग्स की दीवारें गिरीं, मलबे में दबे लोग, जड़ से उखड़े पेड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।