1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 02, 2026 01:40 pm IST,  Updated : May 02, 2026 01:40 pm IST

सम्राट चौधरी ने पटना स्थित नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मुलाकात की। ऐसे में बिहार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात।- India TV Hindi
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात। Image Source : X/SAMRAT4BJP

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के आवास पर गए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर कीं। एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।" वहीं दोनों की मुलाकात के बाद अब बिहार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं। 

नीतीश कुमार से की मुलाकात

दोनों नेताओं के बीच सात सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई। बता दें कि नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि अब मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग खाली कर दिया। वह अब सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में स्थानांतरित हो गए हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने कहा, ''हां, हम लोग एक अणे मार्ग से सात सर्कुलर रोड में स्थानांतरित हो गए हैं और अब वहीं रहेंगे।''

नीतीश कुमार ने खाली किया आवास

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई अहम बातें की गईं। इस दौरान कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया पता सात सर्कुलर रोड उनके लिए अनजान नहीं है। इस आवास से उनका पुराना राजनीतिक संबंध रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के केवल दो सीटों पर सिमट जाने के बाद नीतीश कुमार ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने जीतन राम मांझी को सत्ता सौंपी थी। उस समय भी उन्होंने एक अणे मार्ग खाली कर दिया था और सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें-

शिमला में पुलिस वाले ने टैक्सी ड्राइवर को मारी लात, VIDEO आया सामने; SSP ने किया सस्पेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।