ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त अच्छे दौर से नहीं गुजर रही है। पिछले दिनों टीमें साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी और दोनों में टीम को हार का ही सामना करना पड़ा। इसके बाद अब टीम में माइकल हसी की एंट्री होने जा रही है। माइकल हसी को कोचिंग कंसल्टेंट यानी सलाहकार बनाया गया है। अब हसी की असली परीक्षा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज और आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में होगी।
इंग्लैंड का ऑफर ठुकराकर ऑस्ट्रेलिया के कंसल्टेंट बने
माइकल हसी की गिनती ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। अब वे टीम के नए कोचिंग कंसल्टेंट बन गए हैं। अगले साल होने वाली एशेज सीरीज और आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 उनके लिए अहम टूर्नामेंट होंगे। इतना ही नहीं, लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक और साल 2028 में होने वाला टी20 विश्व कप भी इसी दौरान होंगे। इससे पहले उन्हें इंग्लैंड की ओर से भी ऑफर आया था, जिसे उन्होंने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने उसी देश और टीम के लिए काम करने का फैसला किया, जिसके लिए वे पहले खेल चुके हैं।
एंड्रयू मैकडोनाल्ड हैं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड हैं और उन्हीं के साथ माइकल हसी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। हसी के पास इससे पहले भी कोचिंग का अपार अनुभव रहा है। वे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ कई साल तक जुड़े रहे हैं। हसी ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कहा है कि वे इस नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं और कोशिश करेंगे कि टीम लगातार जीत के रास्ते पर आगे बढ़ती रहे।
इंग्लैंड से वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे से हारकर वापस आ चुकी है। अब टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इसका आगाज 13 नवंबर से होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलेगी। यानी आने वाले दिनों में टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। देखना होगा कि उसमें टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
यह भी पढ़ें
IND vs NZ ODI सीरीज के दूसरे मैच से पहले टीम को झटका, पूरी सीरीज से बाहर हो गया धाकड़ खिलाड़ी
IND vs NZ दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का साया! क्या फिर डकवर्थ-लुईस तय करेगा मैच का नतीजा?