बिहार के दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने पुलिस के ASI को गोली मार दी। घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि ASI अज्ञात अपराधियों ने बगीचे की तरफ से पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। गोली ASI के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल ASI को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है।
गश्ती के दौरान हुई गोलीबारी
जानकारी के मुताबिक, घटना दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव के पास की है। सकतपुर थाने में तैनात ASI रणधीर कुमार पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्ती करने निकले थे। इसी दौरान पुलिस टीम एक बगीचे के पास पहुंची, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली ASI रणधीर कुमार के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर किया गया। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है।
मौके पर पहुंचे SSP
गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। SSP जगन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। SSP के मुताबिक, पुलिस टीम इलाके में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान बगीचे की तरफ से किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई, जो ASI रणधीर कुमार के पैर में जा लगी। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति कौन था।
इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गश्ती कर रहे पुलिसकर्मी पर गोली चलाने वाला शख्स कौन था? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरभंगा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: